रांची : रेलवे सुरक्षा बल( आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन फूड प्लाजा के पास एकनाबालिग को बचाया है।आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी दिगंजय शर्मा ने रविवार को बताया कि आरपीएफ पोस्ट रांची और नन्हे फरिश्ते टीम के जरिये ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत जांच के दौरान फूड प्लाजा के पास एक नाबालिग लड़की को देखा गया। उसे डरा सहमा देख उससे कारण पूछा गया तो वो ठीक से जवाब नहीं दे पाई ।
Advertisements
Advertisements

बाद में तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी रांची के समक्ष पेश किया गया और फिर सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार प्रेमाश्रय रांची को सौंप दिया गया। नाबालिग लोहरदगा की रहने वाली है।
