RANCHI : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने और अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक आज, 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहेंगे शामिल
बैठक की अध्यक्षता DGP अनुराग गुप्ता करेंगे, जिसमें सभी जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG), सभी रेंज के उपमहानिरीक्षक (DIG) और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भाग लेंगे। इस बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण से संबंधित रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
Advertisements

Advertisements

