रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर की पहचान डॉ. इंदु भारती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।
Advertisements

Advertisements
