चेन्नई : तमिलनाडु सरकार को निवेश के मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार ने जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी हिताची एनर्जी की भारतीय इकाइयों के साथ करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्य सरकार ने Hitachi Energy India Ltd और Hitachi Energy Technology Services Pvt. Ltd. के साथ यह समझौता किया है। इस निवेश से तमिलनाडु में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

सरकार का कहना है कि यह निवेश राज्य को विनिर्माण और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और मजबूत बनाएगा। साथ ही, अत्याधुनिक तकनीक और कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। तमिलनाडु सरकार लगातार वैश्विक कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित कर रही है। हिताची एनर्जी के साथ हुआ यह समझौता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

