गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र के रोकेड़ेगा मोड़ के पास भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केसरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी। जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल ले गए लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल में भर्ती करा दिया है। गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। परिजन भी भय के माहौल में हैं। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गये बताया जाता है कि अपराधियों की संख्या 2 है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।
Advertisements
Advertisements
