जमशेदपुर : शहर के ब्लड बैंक में रक्त की कमी की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था आग़ाज़ के सदस्यों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। संस्था के 10 सदस्यों ने एकजुट होकर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।



रक्तदान शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर आग़ाज़ संस्था इसी तरह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रहेगी. इस अवसर पर रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मानवता की मिसाल बताया गया। संस्था ने आम लोगों से भी समय-समय पर रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान देने का आह्वान किया।



