जमशेदपुर : खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से पूर्व सांसद सुमन महतो एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा 23 सेट जर्सी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम धातकीडीह मेडिकल बस्ती स्थित अरुणा समिति सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं के बीच जर्सी वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमन महतो ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए।



समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल मुखी, पीतेन तथा शाहरुख मलिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



