जमशेदपुर : टेल्को एन टाइप अंजुमन हसने हुसैनी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शाहिद परवेज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 1965 में स्थापित यह इमामबाड़ा पिछले 61 वर्षों से मोहर्रम के अवसर पर आपसी भाईचारा, एकता और शांति का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस इमामबाड़े में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं, जो सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करता है।

शाहिद परवेज ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 24 जून को नमाज-ए-मगरिब के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 जून को इफ्तार के साथ नमाज-ए-मगरिब के बाद लंगर का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा यौमे आशूरा के अवसर पर 26 जून को भी इफ्तार और लंगर का विशेष एहतमाम किया जाएगा. कमेटी की ओर से क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रमों में शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के संदेश को मजबूत करने की अपील की गई है।

