जमशेदपुर : मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर आम लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को एकत्रित करने के उद्देश्य से संगठन की ओर से झारखंड के नागरिकों से अपील की गई है। संगठन ने लोगों से सरकारी विभागों, सरकारी अधिकारियों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा अन्य आंतरिक एवं बाहरी समस्याओं से संबंधित अपने सुझाव एवं शिकायतें साझा करने का आग्रह किया है. संगठन की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के आधार पर एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर 30 जून को उपायुक्त (डीसी) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सौंपा जाएगा।

इसके लिए इच्छुक नागरिक राष्ट्रीय महासचिव साई प्रसाद (मो. 9934014892) तथा संयुक्त सचिव निशांत कुमार (मो. 9263864879) से संपर्क कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं. यह जानकारी एसएनआईएचआरए (SNIHRA) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं आईएचआरसी (IHRC) के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. जी. जयरामदास ने जारी एक अपील के माध्यम से दी।

