जमशेदपुर। घाटशिला प्रखंड के नयाग्राम निवासी संतोष कुमार मिश्रा, जो सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, इन दिनों अपनी चार माह की पुत्री विहा मिश्रा के जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गंभीर बीमारी से जूझ रही मासूम विहा के इलाज में अब तक परिवार की सभी जमा-पूंजी खत्म हो चुकी है और आगे के उपचार के लिए आर्थिक संकट गहरा गया है। जन्म के कुछ ही दिनों बाद विहा मिश्रा को मेकोनियम एस्पिरेशन सिंड्रोम एवं राइट सबड्यूरल हेमाटोमा जैसी गंभीर बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मुंबई के एक अस्पताल में ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी। अब तक इलाज पर करीब 14 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि आगे दूसरी सर्जरी के लिए लगभग पांच लाख रुपये की और जरूरत है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के समक्ष जब संकट गहरा गया तो उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील की। इसी क्रम में, संतोष कुमार मिश्रा अपनी समस्या लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मिले और अपनी पुत्री के उपचार के लिए सहयोग की गुहार लगाई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
मामले की गंभीरता को समझते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल पहल की और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। उन्होंने अपने पत्र में गंभीर रूप से बीमार बच्ची के समुचित इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।
विधायक की पहल और अनुशंसा पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने गत 24 जून को विहा मिश्रा के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर परिवार को चेक उपलब्ध कराया। विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रभु से मासूम बच्ची के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की है।