घाटशिला : घाटशिला थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर भूषण कुमार से राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक शंकर जोशी ने मुलाकात कर अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शंकर जोशी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. गौरतलब है कि भूषण कुमार पूर्व में सीतारामडेरा थाना प्रभारी के रूप में सेवा दे चुके हैं। उसी दौरान शंकर जोशी एवं उनके साथियों से उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। मुलाकात के दौरान पुराने कार्यकाल की यादें भी साझा की गईं। शंकर जोशी ने उनके सफल एवं सकारात्मक कार्यकाल की कामना करते हुए बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई।
Advertisements
Advertisements

