जमशेदपुर : साकची स्थित कालीबाड़ी मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर छत्रपति शिवाजी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार प्रसाद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Advertisements

Advertisements

