जमशेदपुर : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा (IPS) एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम खंडेलवाल (IPS) को सम्मानित किया गया। समिति ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर समिति की ओर से पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा गया कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का योगदान सराहनीय रहा। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा पूजा पंडालों में बेहतर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर पुलिसकर्मियों ने पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
समिति ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी, पूजा समितियों के सहयोग और आम नागरिकों के सकारात्मक सहभागिता के कारण पूरे जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका. इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पुलिस प्रशासन एवं पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय को सफल आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और आपसी तालमेल बनाए रखने की बात कही। अधिकारियों का सम्मान कर समिति ने उनके कार्यों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।


