जमशेदपुर : औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से शुरू हुआ Eventboxx का सफर अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। अपनी रचनात्मक सोच, बेहतर आयोजन क्षमता और पेशेवर कार्यशैली के दम पर Eventboxx ने न केवल इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का गौरव भी बढ़ाया है।

इसी कड़ी में Eventboxx की ओर से प्रस्तुत इंडिया फैशन एंड ब्यूटी कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित द लीला एम्बिएंस कन्वेंशन होटल में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में फैशन, ब्यूटी, वेलनेस, लाइफस्टाइल और कारोबार जगत से जुड़ी प्रतिभाओं, प्रतिष्ठित ब्रांडों, फैशन डिजाइनरों, उद्यमियों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच मिल रहा है।
कॉन्क्लेव के दौरान फैशन शो, डिजाइनर कलेक्शन, ब्यूटी एवं वेलनेस से जुड़ी गतिविधियां, उत्पादों की लॉन्चिंग, विशेषज्ञों के साथ परिचर्चा, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों के विचार और व्यावसायिक नेटवर्किंग जैसे कई आकर्षण शामिल हैं। आयोजन का उद्देश्य फैशन एवं सौंदर्य उद्योग को नई दिशा देना, उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और नए ब्रांडों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसके साथ ही उद्यमियों और कारोबारियों के बीच नए व्यावसायिक अवसरों एवं साझेदारी की संभावनाओं को भी बढ़ावा देना है।
जमशेदपुर की प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच…..
Eventboxx की यह उपलब्धि केवल एक व्यावसायिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जमशेदपुर और झारखंड की उद्यमशीलता, रचनात्मक क्षमता और बढ़ती व्यावसायिक संभावनाओं का भी परिचायक है। आमतौर पर बड़े और प्रतिष्ठित आयोजन महानगरों तक सीमित माने जाते हैं, लेकिन Eventboxx ने अपनी पहल से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बड़े सपनों को साकार करने के लिए महानगरों में जन्म लेना जरूरी नहीं है। मजबूत इच्छाशक्ति, दूरदर्शी सोच और निरंतर मेहनत के दम पर छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है. इस पहल को झारखंड के युवा उद्यमियों, इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े पेशेवरों, फैशन डिजाइनरों और व्यवसाय जगत के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। जमशेदपुर से शुरू होकर दिल्ली के प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचा Eventboxx का यह सफर राज्य की प्रतिभा और क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर रहा है।
राष्ट्रीय पहचान से वैश्विक मंच तक पहुंचने का संकल्प…..
Eventboxx का लक्ष्य जमशेदपुर से अपनी शुरुआत कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को और मजबूत करना तथा भारतीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। फैशन, सौंदर्य, कारोबार और नए विचारों को एक मंच पर जोड़ने की यह पहल आने वाले समय में नए अवसरों के द्वार खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. जमशेदपुर से दिल्ली तक Eventboxx की यह उपलब्धि निश्चित रूप से झारखंड के लिए गर्व का विषय है।



