जमशेदपुर : साकची पुलिस ने ग्रेजुएट कॉलेज के पास से क्वार्टर में छापामारी कर गुटखा बरामद किया है। पुलिस ने यहां से गुटखा जप्त कर लिया और थाना ले आई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रेजुएट कॉलेज के पास एक क्वार्टर में प्रतिबंधित गुटखा है। इस पर पुलिस ने छापामारी की। यह क्वार्टर स्वर्गीय मुस्तफा खान के नाम पर आवंटित है और घर के पिछले हिस्से को शाहनवाज अंसारी नामक व्यक्ति को भाड़े पर दिया गया है। फिलहाल पुलिस गुटखा बरामद होने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

