जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच जमशेदपुर महानगर ने अनुमंडल दंडाधिकारी से लिखित आवेदन देते हुए कहा कि हर साल की भाँति इस वर्ष छठ महापर्व दिनांक- 17.11.2023 से 20.11.2023 को मनाया जायेगा। यह महापर्व शुद्धता और स्वच्छता का प्रतिक है तथा सभी समुदाय के लोग इसे मनाते है यह पर्व हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ पर्व है। स्वच्छता बनाये रखने तथा छठ व्रतियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए मांस, मछली की दुकान को बाजार एवं छठ घाट के मार्ग में नहीं लगाने हेतु आदेश पारित करने का मांग किया है. ऐसा होने से व्रतधारियों के भावना को ठेस न पहुँचे।
Advertisements

Advertisements


