जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे क्षेत्र के अनेक परियोजनाओं को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिल चुकी है। इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। जिन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है उनमें से मुख्य रूप से बारीगोड़ा (एल सी 138)और गोविंदपुर(एल सी 137) का आर ओ बी का निर्माण, सलगाजोड़ी के पास रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण एवं टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन पर हल्दीपोखर से आगे एक रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त खड़कपुर डिवीजन में गालूडीह और राखामाइंस के बीच एक सबवे का निर्माण शामिल है।
सांसद श्री महतो ने सूचित किया की इन सारी मांगों को लेकर वे लगातार सचेष्ट थे। वे लगातार रेलमंत्री और रेलवे के वरीर पदाधिकारियों से मिलकर इसकी मांग की थी. इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने बताया टाटानगर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन में शामिल कर लिया गया है। पूर्व में जिन स्टेशनों की सूची अंतिम रूप से शामिल थी उसमें टाटानगर रेलवे स्टेशन का नाम छूट गया था. श्री महतो ने इसके लिए रेल मंत्री से विशेष रूप से आग्रह किया था. इसका शिलान्यास भी ऑनलाइन उसी दिन संपन्न किया जाएगा।
इन सभी मांगों को पूरा होने पर सांसद श्री महतो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि विशेष रूप से सलगाजोड़ी, गोविंदपुर और बारीगोड़ा की समस्या काफी विकराल थी और यहां की जनता बुरी तरह से त्रस्त थी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि शिलान्यास के पश्चात यह सुनिश्चित हो जाएगा की वर्षों से जुझ रही बारीगोड़ा, राहरगोड़ा,गदड़ा और गोविंदपुर आदि क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

