बहरागोड़ा : सावन की पहली सोमवारी पर भारी भीड़ उमडने की आशंका को देखते हुए सोमवार की सुबह में बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने झारखंड पुलिस और पूर्वी सिंहभूम पुलिस से आग्रह किया कि मंदिर की विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में ये भीड़ और बढ़ेगी। पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पुलिस ने कार्यवाही की और कुणाल षाडंगी को सूचित किया कि आवश्यकतानुसार पुलिस बल नियुक्त कर दिया गया है और उससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की। कुणाल ने जमशेदपुर पुलिस का आभार जताया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

