झारखंड : गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू पार्टी के चन्द्र प्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज किया है। सारे दावे को पीछे करते हुए चन्द्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह सीट जीत लिया है। ज्ञात हो कि गिरिडीह लोकसभा सीट पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ मथुरा महतो और जयराम महतो ने चुनाव लड़ा था। आपको बता दें कि गिरिडीह लोकसभा सीट से कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इस सीट पर 2009 से बीजेपी का कब्जा रहा है।
Advertisements

2019 के लोकसभा चुनाव में गिरिडीह से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो को पराजीत किया था। आजसू को कुल 58.7 प्रतिशत वोट मिले थे वहीं झामुमो को 36.13 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।
