जमशेदपुर : भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन ने छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए गालूडीह के गिधिबिल गांव में जाकर बीमार लक्ष्मण हेंब्रम को देखा एवं उनके इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया।
Advertisements
Advertisements

ज्ञात हो कि खबर के अनुसार लक्ष्मण हेंब्रम का परिवार आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा है जिसके कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा था, ऐसे वक्त में डॉक्टर सुनीता देवदूत्त सोरेन ने इलाज के लिए हाथ बढ़ाकर मानवता का परिचय दिया है. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजाराम महतो, कौशल्या हेंब्रम एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
