जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर की रात हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी राज को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राज को मिलतनगर स्थित जावेद होटल के पास से पिस्तौल सहित दबोचा है। इस वारदात में राज और उसके साथियों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की थी, जिसमें समीर सैफ और अल्तमश को निशाना बनाया गया था। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई गई है। इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों में राहत की भावना है।

इसके अलावा जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया था, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था। इनके पास से देसी पिस्तौल, मैगजीन, जिंदा गोली, मोबाइल फोन, बैग और मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।
