चान्हो : रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग स्थित सोस पट्क मोड़ के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन गाड़ियों के आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि अन्य दो गाड़ियों के चालक सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक ब्रेक लगाने से यह दुर्घटना हुई हो सकती है।
Advertisements

Advertisements

