जमशेदपुर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान ने बुधवार को सामाजिक दायित्व के तहत गांधीगिरी कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक किया. जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन टाटानगर स्टेशन से सटे संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास किया गया. इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों से अवगत कराया. वाहन चालकों को बताया गया कि जीवन अनमोल है. लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. संगठन की गांधीगिरी से कई वाहन चालक शर्मसार हुए. उन लोगों ने आगे से नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली. दूसरी ओर पत्रकार संगठन की इस अनुठी पहल का यातायात पुलिस ने स्वागत किया. मौके पर जुगसलाई यातायात प्रभारी संजय जनक मुर्ति समेत यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे.


यातायात प्रभारी ने भी कई राहगीरों को गुलाब का फूल भेंटकर सड़क सुरक्षा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पूरे देश में पहली जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इस दौरान परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को परिवहन नियमों की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने वाहन चालकों को चेताया कि मोटर व्हीकल एक्ट में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी-भरकम जुर्माने का प्रावधान किया गया है. इससे बचने के लिए जरूरी कागजात के अलावे खूद की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वाहन चलाएं. पत्रकार एकता मंच के संरक्षक गोविंदा पति ने कहा कि संगठन पत्रकार कल्याण के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन बखूबी कर रहा है.
इसी के तहत ने आज आम लोगों को खासकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर महासचिव सुनील पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, संरक्षक राजेश ठाकुर, संगठन सचिव मो. शहजादा, वरीय सदस्य मो. शहजादा खान, पूर्वी सिंहभूम प्रभारी मनीष ओझा, सह संगठन सचिव शिव रंजन मुखर्जी, वृजकिशोर ठाकुर, कामदेव कुमार, मनोरंजन कुमार समेत काफी संख्या में संगठन से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे.
