गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक विश्वनाथ यादव को दो नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। विश्वनाथ यादव बैंक से 2 लाख 89 हजार रुपये लेकर अपने सेंटर की ओर जा रहे थे। तभी बुलेट पर सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और पैसे लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल यादव को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोली उनके बाएं हाथ में लगी है।

Advertisements
Advertisements

