जमशेदपुर : उलीडीह राजा मैदान के समीप यंग मार्शल बॉयज क्लब द्वारा निर्मित टुसु पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के करकमलों द्वारा किया गया।

उद्घाटन के उपरांत बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने टुसु देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पारंपरिक टुसु परब के उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दोहराया। वहीं पारंपरिक गीत, नृत्य एवं आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर सुकुल सिंह, सोनू कच्छप, ईश्वर सिंह, संजय शर्मा, मनीष भगत, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, गोलू सिंह, प्रभाकर साहू एवं अजय मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

