जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में भुइयांडीह क्षेत्र में एक गैरेज और एक फर्नीचर दुकान में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के बाद की गई।

शनिवार को केस का उद्भेदन करते हुए डीएसपी (हेड क्वार्टर–1) भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी…..
गिरफ्तार युवकों में
गुजर भुइयां (ईंद्रानगर निवासी),
झाल्टू भुइयां,
सोनू भुइयां,
गौरव भुइयां (चंडी नगर निवासी)
और गणेश भुइयां शामिल हैं।
बरामद सामान……
पुलिस ने आरोपियों के पास से—
चोरी की सिलाई मशीन,
स्टील की पट्टी,
कट प्लेट,
सिलेंडर,
जैक,
और 650 रुपये नकद
बरामद किए हैं।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी…..
गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
