नई दिल्ली : ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों द्वारा एक ईरानी कार्गो जहाज पर गोलीबारी करके उसे जब्त करने के बाद, ईरानी सेना ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य जहाजों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए. हालांकि, रिपोर्ट में हमलों के पैमाने, तैनात ड्रोनों की संख्या या अमेरिकी संपत्तियों को हुए किसी नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इन हमलों से इलाके में नाजुक सीजफायर के बीच तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव में और ज्यादा बढ़ गया है।

















ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज को कब्जे में लिए जाने की घटना पर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक मतभेद बने रहेंगे. उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, ‘आप अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते नहीं रह सकते, नाकाबंदी को और सख्त नहीं कर सकते, ईरान को और युद्ध अपराधों की धमकी नहीं दे सकते, अनुचित मांगों पर अड़े नहीं रह सकते, बयानबाजी से काम नहीं चला सकते और ‘कूटनीति’ का दिखावा नहीं कर सकते. जब तक नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक मतभेद बने रहेंगे।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका-ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आ गया है. रविवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई. शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने के बाद अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4% बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति बैरल हो गईं. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5% बढ़कर 96.25 डॉलर प्रति बैरल हो गई. रविवार की शुरुआती बढ़त ने शुक्रवार को हुई गिरावट के एक हिस्से की भरपाई कर दी, जब ईरान के विदेश मंत्री द्वारा वाणिज्यिक टैंकरों के लिए होर्मुज को फिर से खोलने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 9% से अधिक की गिरावट आई थी।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले कार्गो (मालवाहक जहाज) को अपने कब्जे में लिया है. इस कार्गो ने होर्मुज के पास अमेरिकी नौसैनिक की नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि ईरान झंडे लगे इस कार्गो का नाम TOUSKA है. इस जहाज को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक यूएसएस स्प्रूएंस ने इंटरसेप्ट किया. यह जहाज नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था. …और यह उनके (ईरान) लिए अच्छा नहीं रहा।
