लोकतंत्र सवेरा/कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पिछड़ती नजर आ रही है।



रुझानों के सामने आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं टीएमसी समर्थकों के बीच चिंता बढ़ती दिख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
चुनाव परिणामों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है—क्या इस बार बंगाल में ‘खेला’ पलट गया है? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के सामने सत्ता बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है, जबकि भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के करीब नजर आ रही है।
हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अंतिम परिणाम आना बाकी है और रुझानों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पूरे देश की नजरें बंगाल पर टिकी हैं, जहां हर अपडेट के साथ सियासी समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं।
