Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : गोबिंदपुर थाना इलाके के छोटा गोविंदपुर स्थित एसबीआई शाखा में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर टाटा मोटर्स की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। होली अवकाश के कारण बैंक बंद था। एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आदित्यपुर से ख़रीददारी कर कीताडीह का युवक दो युवकों को बेच रहा था, रंगेहाथ दबोचे गए बरामद ब्रॉउन शुगर और सामान की कीमत 4 लाख से ज्यादा, रेल थाना को सौंपा गया जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के आदेश से बुधवार को उड़नदस्ता दल की टीम ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. उक्त ब्रॉउन शुगर का वजन 3.56 ग्राम है. पकड़ाए व्यक्तियों में कीताडीह मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी एवं गोलमुरी खालसा क्लब का राहुल कुमार डे…
सरायकेला-चांडिल : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में जमशेद जी टाटा की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल स्थित नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह में भारत के महान उद्योगपति, दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता एवं आधुनिक औद्योगिक भारत के शिल्पकार जमशेद जी टाटा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने जमशेद जी टाटा के जीवन, संघर्ष, दूरदृष्टि और ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे दौर में उद्योगों की नींव रखी जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था और…
जमशेदपुर : बुधवार को मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धालभूम क्लब आमबगान में हुआ। कार्यक्रम मारवाड़ी सम्मेलन के अध्य्क्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर समाजसेविका सुधा गुप्ता उपस्थित हुए।शाखा महामंत्री बबलु अग्रवाल ने बताया की विगत 45 वर्षो से मारवाड़ी समाज के द्वारा होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मिलन समारोह का आयोजन होता है। इस वर्ष भी धूमधाम से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दो हजार से अधिक समाज के व्यक्तियों ने उपस्थित होकर सहभोज का…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विशाल रक्तदान शिविर आयोजित एक दिन में रिकॉर्ड 3140 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित टाटा साहब के प्रतिमा का भी हुआ अनावरण जमशेदपुर : संस्थापक दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रहा। यहां एक दिन में कुल 3140 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। हालांकि कुल 3499 रक्तदाताओं ने नामांकन कराया था। सुबह 5: 10 बजे से रक्तदाताओं का शिविर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहला रक्तदाता सुबह 5: 20 बजे रक्तदान किया। शुरुआत में रक्तदाताओं की काफी भीड़ रही। परंतु जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम एवं पारा…
पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलों ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू और सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच इस मुद्दे पर गंभीर मंथन चल रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन 2026 के राज्यसभा चुनाव को देखते हुए संभावित रणनीति पर चर्चा तेज बताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि अगर नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति का रुख करते हैं और राज्यसभा सदस्य बनते…
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनके बल्ले से निकले छक्के नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। मामला उनके होमटाउन रांची का है, जहां ओवरस्पीडिंग के आरोप में उनका चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार 1 मार्च को कांके रिंग रोड स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पास लगे ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी लग्जरी कार को निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में रिकॉर्ड किया। उस इलाके में स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय है, जबकि वाहन 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर की कुल 33 पुड़िया बरामद की है जिनका कुल वजन 6.56 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कॉलोनी क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उलीडीह थाना पुलिस ने सुबह करीब 10:30 बजे छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों…
लोकतंत्र सवेरा : इजरायल रक्षा सेना (IDF) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके अत्याधुनिक F-35I Adir लड़ाकू विमान ने ईरानी वायु सेना के YAK-130 प्रशिक्षण/लड़ाकू विमान को तहरान के आसमान में ही मारकर गिरा दिया।_
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण द्वारा एग्रिको क्षेत्र में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में आयोजित समारोह में शहर के राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह एवं टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह समेत कई गणमान्यजन मौजूद रहे।समारोह के दौरान फगुवा गीतों की मधुर धुन…