Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : महाराष्ट्र और झारखंड के बीच आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025–2026 का भव्य समापन समारोह श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से युवाओं के बीच एकता, आपसी समझ और राष्ट्रीय एकीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अतिफ हबीब उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से राज्यों के बीच मित्रता, सहयोग और समन्वय के सेतु को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने राष्ट्र के निर्माण तथा सांस्कृतिक समरसता में युवाओं…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और कौशल का लोहा मनवाया है। हाल ही में यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी ‘जय हिंद इंडस्ट्रीज’ ने भारी संख्या में छात्रों का चयन किया है। बीते महीने को आयोजित इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में डिप्लोमा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के कुल 42 छात्रों को कंपनी ने ‘डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी’ (DET) के पद पर चयनित किया। सफल छात्रों को कंपनी की ओर से 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) का पैकेज (CTC) ऑफर किया गया है।…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 46/2025 में न्यायिक हिरासत में बंद शिल्पा रॉय को गुरुवार को एडीजे–3 की अदालत से जमानत मिल गई। जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने निर्धारित शर्तों के साथ राहत प्रदान की। शिल्पा रॉय की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने प्रभावी बहस करते हुए जमानत का अनुरोध किया। मामला कथित रूप से व्यवसाय में निवेश के नाम पर लगभग 59 लाख रुपये लिए जाने से संबंधित है, जिसकी प्राथमिकी पी. मुरलीराव द्वारा सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई गई थी। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर 8 दिसंबर…
जिलिंगोड़ा (सरायकेला-खरसावां): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा गाँव पहुँचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते, वीर सोरेन के असामयिक और दुःखद निधन पर अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। दिवंगत वीर सोरेन, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका कम उम्र में चले जाना न केवल सोरेन परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक मर्माहत करने वाली घटना है।श्रद्धांजलि और सांत्वना मुख्यमंत्री ने जिलिंगोड़ा पहुँचते ही दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल अत्यंत भावुक रहा। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई…
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, माननीय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में मरीन ड्राइव (कदमा) जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न। इस अवसर पर माननीय सांसद बिद्युत बरन महतो, माननीय विधायक सरयू राय, माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू सहित अन्य गणमान्य लोग हुए सम्मिलित। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का संचालन श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।* ★ कुछ संस्थाएं स्वयं के साथ-साथ मानव जीवन को तराशती हैं ★ श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक…
संगठन पदाधिकारियों को विधायक जयराम महतो का सकारात्मक आश्वासन… रांची : झारखंड की उभरती राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा संगठनात्मक विस्तार एवं पुनर्गठन की दिशा में निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से पारित सामूहिक लिखित प्रस्ताव केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया। प्रस्ताव में बुंडू निवासी जयराम महतो के नाम जिलाध्यक्ष एवं मुकेश कुमार महतो को जिला महासचिव का अनुशंसा करते हुए उनके पूर्व…
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी क्षेत्र में झारखंड सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने बजट को विकासोन्मुखी, जनकल्याणकारी और संतुलित करार दिया। श्री घोष ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण-शहरी विकास के लिए किए गए प्रावधान राज्य की आर्थिक मजबूती को नई ऊर्जा देंगे। उन्होंने विशेष रूप से औद्योगिक…
जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने इसे “आंकड़ों की बाजीगरी और जनता को भ्रमित करने वाला बजट” करार दिया है। डॉ. पांडे ने कहा कि पिछले बजट में सरकार ने 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उस राशि का कितना प्रभावी क्रियान्वयन हुआ। उनके अनुसार, केवल बड़ी रकम घोषित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि…
धनबाद : सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी मच गई है। कोर्ट में मौजूद वकीलों और लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बात की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कर दिया और डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया. पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. एहतियात के तौर पर कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए हैं. पुलिस की टीम कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और वकीलों के चैंबर समेत पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन…
गुमलाः भरनो थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ समसेरा नदी के पास सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है इस मामले में पुलिस ने त्वरित मामला दर्ज करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती रायकेरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी. समारोह में मौजूद चार युवक भी उसी कार्यक्रम में पहुंचे थे. देर शाम जब युवती घर लौटने लगी तो एक युवक ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया और बाइक पर बैठा लिया. आरोप है कि युवक उसे समसेरा…