Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : टेल्को बारीनगर स्थित गौशिया मोहल्ला में रमजान के पवित्र अवसर पर 6 दिवसीय तरावीह नमाज़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन रॉयल मैन्युफैक्चरिंग के मालिक साकिर खान की ओर से कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। तरावीह की नमाज़ कारी मिन्हाज दिलवर साहेब और हाजी इसराफिल साहेब ने पढ़ाई। अपने तकरीर (धार्मिक संबोधन) में उन्होंने कहा कि रमजान मुसलमानों का अत्यंत पवित्र महीना है और इसी महीने में अल्लाह की ओर से कुरआन शरीफ नाज़िल हुआ। उन्होंने बताया कि रमजान के दौरान मुसलमान नमाज़, रोज़ा, तिलावत और ज़कात के माध्यम से इबादत करते…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम “कलम का कारवाँ: स्याही से शिखर तक का सफ़र” महज़ एक साहित्यिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि हिंदी साहित्य की उन अनकही और अनदेखी यात्राओं को सामने लाने की एक संवेदनशील और विचारोत्तेजक पहल बनकर उभरा, जिन्हें अक्सर मंच और सुर्खियाँ नहीं मिल पातीं। साहित्यसिंधिका के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखकों की रचनाओं से आगे बढ़कर उनकी जीवन-यात्रा, संघर्ष, असफलताओं और आत्मसंघर्ष को केंद्र में रखा गया। सामान्यतः साहित्यिक मंचों पर लेखक अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हैं, लेकिन यहाँ उन्होंने अपने जीवन के वे अनुभव साझा किए, जिनसे होकर उनकी लेखनी का…
जमशेदपुर : झारखंड में संगठन विस्तार को लेकर Jana Sena Party ने सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 27 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे Jamshedpur के पुराना कोर्ट परिसर में आमंत्रण सभा आयोजित की जाएगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि जनसेना पार्टी ने Andhra Pradesh और Telangana में अपने सिद्धांतों और जनहितकारी नीतियों के कारण व्यापक समर्थन प्राप्त किया है। अब इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर झारखंड में संगठन को मजबूत किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि झारखंड के विकास, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, पलायन रोकने और राज्य को नशामुक्त बनाने का…
मुरी : बच्चा चोरी की घटना को लेकर सिल्ली थाना में थाना प्रभारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में बेठक हुआ जिसमें सभी गणमान्य सदस्य मुखिया उपस्थित थे जिसमें सबको निर्देश दिया गया सभी कोई जागरूकता बनाये रखे घटना के उल्लेख किसी सदिंग्ध आदमी हो तो सबसे पहले पुलिस को सुचना दे कानून को अपने हाथ में न ले अपने से पुछताछ न करे चौक चौराहे पर ज्यादा भीड़ भाड़ न करे. रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
मुरी : सिंगपुर चौक पर स्थित स्व बिष्णु चरण महतो के 100 वां जन्मदिन पर मल्यार्पण कर श्रध्दांजली दी गई .उनके बड़े पुत्र ज्ञानेश्वर सिंह ने मल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी.उनके साथ समाज के अन्य सम्मानित लोगों ने भी श्रध्दांजली दी.इस मौके पर बिष्णु चरण महतो अमर रहे.बिष्णु चरण महतो जिन्दाबाद के नारे लगाए गए.बताया गया कि वे सिल्ली प्रखंड के पहला कानुन की पढाई की थी.बेटियो को पढाओ, भले ही माड़ भात खाना क्यो न पडे.,का संदेश दिया. ,समाज सेवा के साथ लोगों के कल्याण के लिये बहुत कार्य किए,.इस मौके पर कृष्णा महतो, रतन महतो, भरत महतो आदि उपस्थित…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और टीमवर्क को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज अरुणा मिश्रा रहीं। वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन और आकर्षक फ्लैग मार्च के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अरुणा मिश्रा, संस्थापक सदस्य शंभू महतो, संध्या महतो, कुलाधिपति सुखदेव महतो तथा श्रीमती अनिता महतो द्वारा…
पटना : पटना स्थित 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारत अंडर‑19 क्रिकेट टीम के सदस्य और बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद हैं और भविष्य में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा…
अहमदाबाद : तस्करी और सोने के लालच में लोग अजीबो गरीब तरीके अपनाते हैं. अहमदाबाद कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने शनिवार को एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए अबू धाबी से आए एक यात्री को पकड़ा. उसने तस्करी के उद्देश्य से 24 कैरेट शुद्धता वाला 135 ग्राम से अधिक सोना निगल रखा था. अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सोने की अनुमानित बाज़ार कीमत करीब 21.89 लाख रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई कस्टम्स विभाग की सतर्क निगरानी और खुफिया प्रोफाइलिंग के तहत संभव हो पाई. अहमदाबाद कस्टम्स विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया…
पटना : बिहार में अग्निशमन विभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुनील नायक को अरेस्ट कर लिया गया है। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने पटना आकर आईजी को अरेस्ट किया है। आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम ने IG सुनील नायक को अरेस्ट करने के लिए उनके घर पर दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला साल 2021 में सुनील नायक के आंध्र प्रदेश में तैनाती के दौरान से जुड़ा हुआ है। उस वक्त उन्होंने पूर्व सांसद को गिरफ्तार किया था। पूर्व सांसद को प्रताड़ित करने का आरोप आईपीएस अधिकारी सुनील नायक पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट…
खूंटी : जिले के तोरपा स्थित पाण्डुपुंडी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची के लालपुर इलाके के निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ जलप्रपात घूमने गया था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।…