Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
गोड्डा : जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के तेलगामा के पास अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रही एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी की डाउनलाइन MGR MT रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। हादसे में हाइवा चालक लालू कुमार और उपचालक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चालक लालू कुमार को ट्रेन के बोगी के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा…
RANCHI : झारखंड में अप्रैल महीने से नए लेबर कोड लागू किए जाएंगे। यह जानकारी राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई है। सरकार का कहना है कि इन नए कानूनों से मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा। व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थिति संहिता के तहत खतरनाक उद्योगों में काम करने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के मजदूरों के लिए सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा। इसके अलावा मजदूरों का सालाना हेल्थ चेकअप भी जरूरी होगा ताकि बीमारियों का समय पर पता चल सके और इलाज संभव हो सके। आर्थिक सर्वेक्षण में…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले चुनावी समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निलुफर हुसैन ने झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नोशीन खान के समर्थन में खुले तौर पर वोट देने की अपील कर दी है। निलुफर हुसैन के इस कदम ने चुनावी मैदान में मौजूद अन्य प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, निलुफर हुसैन ने नामांकन वापस नहीं लिया था और नामांकन के बाद लगातार ताबड़तोड़ प्रचार में जुटी हुई थीं।…
पोटका : हाता-टाटा मुख्य पथ पर तुरी धर्मकांटा के समीप रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चाईबासा की ओर से आ रही मां पार्वती बस ( JH05BN 8920 ) ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया और उसे साइकिल समेत करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए तुरी लाइन होटल के पास जाकर बस रोकी।बताया जाता है कि घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक साइकिल सवार बस के नीचे फंसा हुआ था। मृतक की पहचान घासी…
रांची : नगर निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा दी गई वोटर स्लिप में उनके परिवार के सदस्यों के मतदान केंद्र अलग-अलग वार्डों में दिखाए गए हैं, जबकि पहले सभी एक ही बूथ पर मतदान करते थे। रक्षा राज्य मंत्री ने अपनी वोटर स्लिप दिखाते हुए कहा कि उन्हें वार्ड नंबर 33 का मतदाता बनाया गया है, जबकि उनकी पत्नी को वार्ड नंबर 34 में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही…
पटना : प्रशासनिक परीक्षाएं पास कर पाना कोई आम बात नहीं है। एस्पिरेंट्स दिन रात मेहनत करके ऐसी परीक्षाएं पास कर पाते हैं वो भी सारे नहीं। हजारों, लाखों की संख्या में से कुछ ही उम्मीदवार होते हैं जो इस कठिन परीक्षा को पास कर पाते हैं।लोग इतना कठिन परिश्रम करके आगे बढ़ते हैं। आज कल के समय के मुताबिक लोग अपने फील्ड के लोगों से ही शादी ब्याह रचाने का सोचते हैं जैसे डॉक्टर- डॉक्टर से शादी करते हैं इंजीनियर- इंजीनियर को पसंद करते हैं वैसे ही प्रशासनिक परीक्षा पास करने वाले IAS,IPS अधिकारी भी अपनी पसंद से शादी…
जमशेदपुर : शहर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम “कलम का कारवाँ: स्याही से शिखर तक का सफ़र” महज़ एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदी साहित्य की उन अनकही यात्राओं को सामने लाने की संवेदनशील पहल बनकर उभरा, जिन्हें अक्सर मंच और सुर्खियाँ नहीं मिल पातीं। साहित्यसिंधिका के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखकों की रचनाओं से आगे बढ़कर उनकी जीवन-यात्रा, संघर्ष, असफलताओं और आत्मसंघर्ष को केंद्र में रखा गया। सामान्यतः साहित्यिक मंचों पर लेखक अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हैं, लेकिन यहाँ उन्होंने अपने जीवन के वे अनुभव साझा किए, जिनसे होकर उनकी लेखनी का निर्माण हुआ। मंच से साझा हुई…
जमशेदपुर : परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी मुंबई का 54 वां स्थापना दिवस पर परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका पूर्व छात्र छात्राओं ने आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के छात्र रहे सह वर्तमान में यूसिल के इलेक्ट्रिकल सुप्रिटेंडेंट रोबिन कुमार, काशी नाथ चौधरी, विनोद अग्रवाल, उमा शंकर व विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहरीर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर सफलता के शीर्ष पर पहुंचे स्कूल के पूर्व छात्रों व वर्तमान पर यूसिल में बड़े पदों पर पहुंचे इलेक्ट्रिकल सुप्रिटेंडेंट रोविन कुमार, यूसिल सी एम…
बहरागोड़ा। टाटा से भुवनेश्वर जा रही शांति लता नामक यात्री बस में शनिवार को बहरागोड़ा और केरुकोचा के बीच अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कई यात्रियों का सामान आग में जलकर नष्ट हो गया। घटना…
पलामू : पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया ही गांव में चोरी करने के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा और उसकी कथित रूप से बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई है घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है मृतक की पहचान कोकर्स गांव निवासी मनोज राम के 25 वर्षीय पुत्र पवन के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पवन कुमार पर एक घर में चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी घटना की सूचना मिलते…