Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
मुरी : केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में युवाओं के लिए 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी (मीडिया एवं एंटरटेनमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को कैमरा संचालन, लाइटिंग, वीडियो शूटिंग, एडिटिंग तथा मीडिया क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों के प्रति दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कैमरा की तकनीकी जानकारी (ISO, Aperture, Shutter), फोटो व वीडियो शूटिंग की आधुनिक तकनीक, एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग, इवेंट एवं वेडिंग शूट, डॉक्यूमेंट्री निर्माण तथा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष…
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवार के लोग नेपाली नववर्ष समारोह कार्यक्रम धुम-धाम के साथ मनाया। सर्वप्रथम समाज के लोग समिति परिसर स्थित श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में सपरिवार पुजा-पाठ किए एवं परिवार, समाज , देश में सुख- शांति के लिए ईश्वर से वरदान मांगा और सभी लोगों ने एक- दुसरे को नये साल की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर पूर्व की विधायक माननीय श्रीमति पूर्णिमा साहु, समाज सेवी विकास सिंह, टी के राय, उमेश गुरूंग एवं समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई, परिषद चेयरमैन गोपाल सिंह थापा ने भारतीय…
रांची : केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहायक महानिरीक्षक श्री शक्तिपाल सिंह शेखावत ने 13 अप्रैल 2026 को पूर्वी खण्ड मुख्यालय, राँची में अपना सफलतापूर्वक दो वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, गुवाहाटी के लिए स्थानांतरण पर प्रस्थान किया। उनकी विदाई के साथ ही पूर्वी खण्ड मुख्यालय में एक ऐसा शून्य स्थान उत्पन्न हो गया है, जिसकी भरपाई भविष्य में आसान नहीं होगी। मार्च 2024 में डीएसपी दुर्गापुर इकाई से राँची मुख्यालय में ज्वाइन करने वाले श्री शेखावत ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस समर्पण, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता का परिचय दिया, उसने न केवल केऔसुब बल्कि…
जमशेदपुर : खालसा सृजना दिवस बैसाखी के अवसर पर आज भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने रक्तदान किया . प्रधान सुरिंदर सिंह ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा रक्तदान उपरांत स्मृतिचिन्ह एव रक्त केंद्र का सरकारी प्रमाण पत्र प्रदान किया. भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए आज 28वी बार रक्तदान किया, MGM मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार जी ने भी MGM अस्पताल आने का आमंत्रण दिया और कार्यशैली देखने को कहा साथ ही उन्होंने बताया कि हम मरीजों को बेहतर इलाज के लिए…
मुरी : झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया । लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक का मामला सामने आया है । मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो मामले को लेकर जेएसएससी कार्यालय पहुंचा । मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 विज्ञापन संख्या 06/2023 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण परीक्षा के ठीक एक दिन पहले 11 अप्रैल 2026 के रात्रि को ही विभिन्न सोशल मीडिया, ह्वाट्सऐप ग्रुप…
जमशेदपुर : जनसेना पार्टी की झारखंड इकाई द्वारा 14 अप्रैल को काशीड़ीह में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना, सदस्यता अभियान को गति देना तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर गंभीरता से चर्चा की गई. नेतृत्व ने एकजुटता, समर्पण और निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर…
पटना। बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही वे बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे। नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा आज दोपहर एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दिलचस्प बात यह रही कि नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर राजभवन पहुंचे…
समस्तीपुर : बिहार में मद्यनिषेध कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (P&SNCB) को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान दल ने समस्तीपुर उत्पाद थाना की टीम के सहयोग से बाहरी राज्य से लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया। 13 अप्रैल 2026 को की गई इस कार्रवाई में एक 14 चक्का ट्रक की तलाशी के दौरान लगभग 9,198 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,…
जमशेदपुर : एनएच-33 पर चौका और चांडिल के बीच मुखिया होटल के सामने मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बलेरो (JH05DT 4527) और स्विफ्ट डिजायर (JH05CL 3072) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-33 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने क्षेत्र के विकास की गति को तेज करने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने की। उनके नेतृत्व में बैठक सुचारु रूप से संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं के सुधार, स्वच्छता, जलापूर्ति एवं शहरी विकास से संबंधित विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श…