Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकालने की घोषणा की गई है। यह शोभा यात्रा 18 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह चौक से प्रारंभ होकर बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में भव्य समापन के साथ सम्पन्न होगी। संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन भी होगा। इससे पूर्व, 15 अप्रैल को बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य एवं विशाल प्रतिमा की स्थापना…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे पुस्तकालय समिति के द्वारा स्वयं ( SWAYAM )एनपीटेल (NPTEL) का एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें वक्ता के रूप मे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के डिप्लोमा एवं इन्जीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक अभिषेक रंजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ अभिषेक रंजन ने एनपीटेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि SWAYAM और NPTEL Courses के कई लाभ है जैसे – उच्च स्तरीय शिक्षा की शिक्षण सामग्री जो देश के प्रमुख संस्थानों जैसे IITs और IIMs के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार की जाती है। इसमे छात्रों…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा आयोजित श्रीइग्नाइट 2026 – मैनेजमेंट फेस्ट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर सहित देश के विभिन्न संस्थानों से आए छात्रों ने भाग लिया। यह फेस्ट नवाचार, रचनात्मकता और प्रबंधकीय दक्षता का एक सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान आइडियाथन 360, केस स्टडी प्रतियोगिता, बिज क्विज, बैटल ऑफ बैंड्स, कराओके, 17 एसडीजी ऑन कैनवास, श्रीरिदम, फायरलेस कुकिंग, विज्ञापन पैरोडी, वर्चुअल बज़ और द एडवार जैसे विभिन्न आयोजन किए गए। इन गतिविधियों ने छात्रों को अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता, रचनात्मकता और टीमवर्क का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया।…
आदित्यपुर: : IDTR में छात्रों का भारी हंगामा, प्लेसमेंट इंचार्ज के तबादले के विरोध में मुख्य गेट जाम
आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) : सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित प्रतिष्ठित संस्थान इंडो डेनिश टूल रूम (IDTR) में सोमवार को छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्र संस्थान के प्लेसमेंट इंचार्ज के अचानक किए गए तबादले (Transfer) का विरोध कर रहे हैं। आक्रोशित छात्रों ने संस्थान के मेन गेट को जाम कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य बिंदु: विरोध का कारण: छात्रों का कहना है कि वर्तमान प्लेसमेंट इंचार्ज का छात्रों के साथ बहुत अच्छा तालमेल था और उनके प्रयासों से प्लेसमेंट की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही थी। बीच सत्र में उनका तबादला छात्रों के भविष्य के…
रांची : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों को सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को पांच बसों में लाकर कोर्ट परिसर पहुंचाया गया और एजेसी-1 योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। पेशी 25-25 की संख्या में की गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ के रड़गांव में एक अर्धनिर्मित स्थान पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात छापेमारी की, जिसमें 160 से अधिक लोगों…
एक्सल के दो सीटों पर एक – एक उम्मीदवार जबकि ईआरसी के एक सीट पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिये। जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए तीन सीटों पर उप चुनाव के लिए सोमवार को कुल 5 नामांकन फार्म वितरित हुए। जिसमें एक्सल के दो सीटों के लिए महज दो ही नामांकन फार्म वितरित हुए। जबकि ईआरसी के एक सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिये। चुनाव नियमावली के अनुसार सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हुआ। चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई के हस्ताक्षर से वोटर लिस्ट के अंतिम सूची का…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनाने पर अंसार खान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव मेहतव कमलेश एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। इंशाल्लाह कांग्रेस पार्टी के लिए रात दिन मेहनत करके संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। दूसरी और जो मुझे दूसरी जिम्मेदारी प्रोटोकॉल प्रबंधन की दी गई है इंशाल्लाह उसको भी पूरा करने की कोशिश करूंगा।
योगी आदित्यनाथ की सभा और मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड भाजपा के नेता दिनेश कुमार को इस सीट का प्रभारी बनाया गया है, जो पिछले दो महीने से अधिक समय से क्षेत्र में कैंप कर लगातार चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में…
जमशेदपुर : जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी, तेज तपिश और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने इस मुद्दे को उठाते हुए जनहित में सभी कोटि के स्कूलों का समय परिवर्तित करने की आवश्यकता बताई है। अंकित आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को टैग कर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब अदालतों का समय भी मॉर्निंग कर दिया गया है,…
बहरागोड़ा : झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सफेद रंग की टाटा पंच कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुख्य बातें: बरामदगी: 25 पैकेटों में भरा कुल 50 किलो गांजा। अनुमानित बाजार मूल्य: लगभग ₹25 लाख। गिरफ्तार तस्कर: भीम यादव और राजकुमार पाल (बिहार निवासी)। रूट: तस्कर ओडिशा से खेप लेकर बिहार जा रहे थे। विस्तृत समाचार : ग्रामीण एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने नाका…