Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : लौहनगरी के आसमान में आज सुबह एक अलग ही हलचल देखने को मिली। शहर के सोनारी और पश्चिमी क्षेत्रों में गुरुवार सुबह लगभग 11:25 बजे एक फाइटर जेट की तेज गर्जना सुनाई दी। घरों से बाहर निकले लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़ाकू विमान काफी कम ऊंचाई और अत्यधिक तेज रफ्तार के साथ सोनारी के ऊपर से गुजरा। विमान की आवाज इतनी जोरदार थी कि लोग उत्सुकता वश अपने घरों और छतों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। क्या यह कलाईकुंडा एयरबेस की रुटीन सॉर्टी है? हालांकि…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। https://www.facebook.com/share/v/1FPoHETx2M/ प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने यहां रहने वाले सुशील सिंह और अवधेश सिंह के घर में घुसकर एक-एक कर कुल छह कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखी छह अलमारियों के लॉक भी तोड़कर…

Read More

जमशेदपुर (लोकतंत्र सवेरा) : शहर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर तैनात होमगार्ड जवान की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, जुगसलाई निवासी राम मुंडा अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित मेडिकल वार्ड में भर्ती था। बुधवार दोपहर वह अचानक वार्ड से निकलकर तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और वहां स्थित खिड़की से नीचे कूदने का प्रयास करने…

Read More

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (NSPS) की विभिन्न शाखाओं— पोखारी, हल्दीपोखर और राखामाइंस के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराया है। इस वर्ष स्कूल की तीनों शाखाओं को मिलाकर कुल 92% बच्चे सफल घोषित किए गए हैं । विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से न केवल स्कूल प्रबंधन, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों में भी खुशी की लहर है। शाखावार टॉपर्स की सूची……. 1. हल्दीपोखर शाखा हल्दीपोखर शाखा में विजय दीक्षित ने 94.6% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है । अन्य टॉपर्स निम्नलिखित हैं। द्वितीय स्थान :…

Read More

रांची : झारखण्ड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. तेज धूप का असर महसूस होने लगा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए राज्य के कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 17-18 अप्रैल को लू का असर अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा…

Read More

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम): जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध सिलेंडरनुमा वस्तु देखी। इस खबर के फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और आशंका जताई जा रही है कि यह एक शक्तिशाली बम हो सकता है। मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने की घेराबंदी : जैसे ही ग्रामीणों ने इस संदिग्ध वस्तु को देखा, मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा…

Read More

जमशेदपुर : दक्षिणी करनडीह की मुखिया सरस्वती टुडू की ओर से करनडीह में ग्रीन टीम और क्लीन सिटी अभियान की शुरुआत आज से की गई है. इस मौके पर पंचायत भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि पलटन मुर्मू, ग्राम प्रधान सपाई सोरेंन आदि मौजूद थे. स्वर्गीय अंबेडकर व गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. समारोह की शुरूआत अतिथियों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की. उद्घाटन समारोह में बरी…

Read More

जमशेदपुर : कल रात शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक के लापता होने की खबर ने पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। जिस युवक को परिजन और पुलिस रात भर नदी के गहरे पानी और कटीली झाड़ियों में तलाशते रहे, वह सुबह शहर के ही एक होटल में सुरक्षित पाया गया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, युवक की बाइक और मोबाइल देर शाम नदी के पुल के पास लावारिस हालत में मिले थे। परिजनों ने जब घंटों तलाश के बाद उसे नहीं पाया, तो किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को…

Read More

जमशेदपुर : लौहनगरी के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुनी रोड स्थित एक आवास में हृदयविदारक घटना सामने आई है। टाटा स्टील की एक वेंडर कंपनी में कार्यरत ठेका कर्मचारी गोरचंद महतो ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण आत्मदाह कर लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय श्रमिकों में भारी रोष देखा जा रहा है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, गोरचंद महतो पिछले काफी समय से अपने भविष्य निधि (PF) की राशि के भुगतान के लिए वेंडर कंपनी और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। बार-बार गुहार…

Read More

पटना : बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया जब भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पटना के लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। सत्ता का नया समीकरण: जेडीयू के दो डिप्टी सीएम गठबंधन की नई व्यवस्था के तहत जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से दो वरिष्ठ नेताओं ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली: बिजेंद्र प्रसाद यादव: अनुभवी नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री…

Read More