Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस और सावन के पवित्र पर्व के अवसर पर सत्यम संजीवन ट्रस्ट के बैनर तले डिमना स्थित वृद्ध आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में उपस्थित वृद्ध माताओं के साथ स्वतंत्रता दिवस और सावन मिलन उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। उत्सव की मुख्य विशेषताएँ: विचार-विमर्श और चर्चा : कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर रोचक चर्चा की गई। सांस्कृतिक उल्लास : माताओं ने पूरे उत्साह के साथ नाच-गाकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कुछ माताओं ने पुराने पारंपरिक…
जमशेदपुर : इया फाउंडेशन द्वारा संचालित खुशियों की पाठशाला, बलदेव बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर EYA Foundation के सदस्यों ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। EYA Foundation के संस्थापक दीपक मिश्रा एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष- नवनीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के साथ पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना देखने को मिली। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का…
जमशेदपुर : सावन के तीसरे सोमवारी को अर्थात 17 अगस्त को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित यूनियन प्रांगण में भव्य रूद्राभिषेक एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई है। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह स्वयं निगरानी बनाएं रखें है। यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों को अलग – अलग जिम्मेवारी दी गई। सोमवार को प्रातः 9 बजे रूद्राभिषेक का कार्यक्रम विधि पूर्वक प्रारंभ होगी। दोपहर 12 :30 बजे से प्रसाद वितरण होगा। जबकि दोपहर 1 बजे…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एक्सल फैक्ट्री के उत्कृष्ट रक्तदाताओं को टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित किया गया । जिसमें नागेश चौधरी – 75 बार , अखिलेश कुमार एवं सुनील कुमार- 50 बार तथा राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह – 25 बार रक्तदान कर चुके हैं। फलस्वरूप इन सबों को इस उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह, उपहार एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उधर एक्सल फैक्ट्री के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 258 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ.. टाटा मोटर्स के एच. आर. हेड प्रणव कुमार, ई.आर. हेड सौमिक रॉय , अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद…
जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, ईआर हेड सौमिक रॉय, एलेन जोसेफ, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व टाटा मोटर्स के ग्राम विकास केंद्र परिसर में यूनियन के महामंत्री आरके आरके सिंह एवं ईआर हेड सौमिक रॉय के द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि…
जमशेदपुर : खनन-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी ने नए कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार पर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। JMM ने स्पष्ट कहा है कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो पार्टी सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी। जमशेदपुर के सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में JMM के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार के नए खनन-खनिज अधिनियम 2026 पर पार्टी की…
जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर-17, टेल्को कॉलोनी की आवश्यक बैठक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल, भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पूजा की तैयारियों, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। कमेटी के सदस्यों ने पूजा आयोजन को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया। रवि सिंह चंदेल ने…
जमशेदपुर : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गालूडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गालूडीह बैराज के समीप कैनाल रोड पर कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काले रंग का हेलमेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग उड़ीसा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर गालूडीह होते हुए जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के…
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रभक्ति गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, 150 विद्यार्थियों को मिला सम्मान, 25 वर्षों की सेवा के लिए शिक्षक हीरादास मानिकपुरी सम्मानित जमशेदपुर : केबुल बस्ती स्थित सी.पी. समिति मध्य विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के भाव से सराबोर हो उठा. समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को देश का 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, मुख्य वित्तीय अधिकारी वाई. ज्योति लक्ष्मी, मुख्य विपणन अधिकारी तनवीर आलम, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल राखामाईंस की प्राचार्या वाई. मंगा लक्ष्मी, विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री मृत्युंजय झा, डॉ. आर एन शर्मा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलाधिपति मदन मोहन सिंह…