Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मिलकर योजना बनाकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे। मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में 18 अगस्त 2026 की सुबह RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए पर्यावरणीय मंजूरी (Environment Clearance) की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि, इसके लिए पहले केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) से स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लियरेंस प्राप्त होना जरूरी है। AAI के अनुसार, जैसे ही धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को स्टेज-1 वन स्वीकृति मिलती है, उसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर्यावरण मंजूरी के लिए औपचारिक आवेदन करेगा। इससे स्पष्ट है कि परियोजना की आगे की प्रक्रिया…
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना निर्माण तथा जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में राजकीय पारामेडिकल संस्थान तथा एमजीएम मेडिकल कॉलेज के भवन एवं छात्रावास निर्माण हेतु चिन्हित भूमि के हस्तांतरण, रिजनल वैक्सीनेशन सेंटर के लिए नए भवन, केजीबीवी डुमरिया में पेयजल व्यवस्था, जुगसलाई कन्या उच्च विद्यालय में 11 अतिरिक्त…
जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त, सिंहभूम (कोल्हान) रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, डीईओ, ईआरओ, एईआरओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रुन्थु महतो, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) सहित संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान जिले में SIR-2026 के तहत संचालित कार्यों की प्रगति एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। SIR के तहत प्रारूप…
देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र में टामामाटी दर्दमारा मुख्य सड़क पर हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को वादी विक्रम चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने वाहन रोककर उनके साथ मारपीट की तथा करीब 40,50,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और लैपटॉप लूट लिया। मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 269/2026 दर्ज कर धारा 126(2), 134, 204, 205, 307 एवं 310(2) BNS 2023 के तहत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने…
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC-CGL) समेत 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ राजधानी रांची में चयनित अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद JSSC-CGL के माध्यम से चयनित होकर विभिन्न विभागों में कार्यरत अभ्यर्थी धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के गेट के समीप जुटे और सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत और योग्यता के आधार पर परीक्षा में सफलता हासिल की थी, सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे वर्तमान में अपनी सेवाएं…
गोड्डा / राजाभीठा : गोड्डा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपनी “Zero Tolerance Policy” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गोड्डा, आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजाभीठा थाना क्षेत्र में छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा और नशीला सॉल्यूशन बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अगस्त 2026 को राजाभीठा थाना क्षेत्र…
जमशेदपुर। बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर, जमशेदपुर में 20 अगस्त 2026 को रीजनल अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 41 कंपनियां भाग ले रही हैं और अभ्यर्थियों के चयन के लिए 1,000 से अधिक अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। 2022 से 2026 तक के पासआउट विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा रोजगार मेले…
जमशेदपुर। पश्चिम के विधायक सरयू राय आगामी 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर एक सेमिनार का आयोजन करने जा रहे हैं। सेमिनार का विषय हैः शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान। यह निर्णय उन्होंने मंगलवार को अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया। सरयू राय ने बताया कि इस सेमिनार में शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। सेमिनार को चार सत्रों में बांटा गया हैः उच्च और तकनीकी शिक्षा सत्र, माध्यमिक शिक्षा सत्र, प्राथमिकी शिक्षा सत्र और छात्र आंदोलन का सत्र। श्री राय ने बताया कि सेमिनार में उच्च और कतनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक…
आदित्यपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच खरकई नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदी का पानी आदित्यपुर-खरकई पुल के नीचे काफी तेजी से बह रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। प्रशासन ने स्वामी बाबा आश्रम, हरिओम नगर, भाटिया बस्ती और रामपड़िया बस्ती के निचले हिस्सों को संवेदनशील क्षेत्र माना है। इन इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को…