Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हजारीबाग । हजारीबाग जिले में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगने की सूचना है। घायल दोनों अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान गैंग का एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और फरार अपराधी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच…
मुरी-सिल्ली : रूडसेट संस्था 21 अगस्त 2026 को 30 दिवसीय LMV Owner Driver प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 29 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया इसी अवसर पर संस्थान में 30 दिवसीय Two Wheeler Mechanic प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें कुल 23 प्रशिक्षु सहभागिता कर रहे हैं। साथ ही 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया, कुल 28 प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।उद्धाटन एवं समापन समारोह में राँची जिला परिषद की उपाध्यक्ष,वीना चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने LMV Owner Driver प्रशिक्षण सफलतापूर्वक…
रांची : JSSC-CGL फर्जीवाड़ा मामले में CID ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसी अब तीनों से अलग-अलग अवधि में पूछताछ करेगी। CID की टीम अभय तिवारी से लगातार पांच दिनों तक पूछताछ करेगी, जबकि सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को दो-दो दिनों के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान CID तीनों से फर्जीवाड़े से जुड़े तथ्यों, उनकी भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाएगी। साथ ही मामले में सामने आए अन्य लोगों और संभावित कड़ियों की भी जांच की जाएगी। 22…
जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड के टाटानगरी जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में 23 अगस्त को “झारखंड गौरव सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला-खरसावां विधायक चम्पाई सोरेन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद, हजारीबाग डॉ. यदुनाथ पाण्डेय होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय टीम झारखंड…
रांची : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी शनिवार को पहली बार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। इमरान हाशमी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची आए हैं। अभिनेता के रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इमरान हाशमी को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया और वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मौजूद एक प्रशंसक ने बताया कि वह करीब 200 किलोमीटर दूर से इमरान हाशमी को देखने के लिए रांची पहुंचे हैं।…
जमशेदपुर : यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद, भारत के प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल समूहों में से एक, ने 22 अगस्त 2026 को जमशेदपुर झारखंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसका उद्देश्य यशोदा हॉस्पिटल्स में उपलब्ध उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ उपचार सुविधाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों, उन्नत लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी में अस्पताल की विशेषज्ञता तथा झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की अस्पताल की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। मीडिया को संबोधित करते हुए यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के मैनेजर – मार्केटिंग, सत्यजीत रॉय ने यशोदा…
रांची। झारखंड में कथित नियुक्ति घोटाले की CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त 2026 को सुनवाई होगी। यह याचिका हरिशरण देवगन की ओर से दायर की गई है।सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहन की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। याचिका में झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC के माध्यम से हुई नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच CBI से कराने की मांग की गई है। JPSC JSSC और CID को बनाया गया प्रतिवादी हरिशरण देवगन की ओर से दायर…
जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने संयुक्त तत्वाधान मे 19 और 20 अगस्त 2026 को बड़े उत्साह के साथ दो दिवसीय ” श्रीनाथ श्रावणी संगम” -7, 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सावन मास से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों को साथ लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे अतिथि सह निर्णायक के रूप मे डॉ. रम्यता प्रफुल्ल (मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक) और डॉ. तनुश्री बोस (ब्रांड एंबेसडर – आदित्यपुर नगर निगम), सुश्री पूनम महानंद संस्थापक ‘निनाद’, मिष्टू मुखर्जी को-फाउंडर औफ डानफिट इन्टरनेशनल, डा. सुमन कुमारी सहायक प्राध्यापक इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन तथा आकाश मूर्ति…
रांची । नामकुम अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और राजस्व दस्तावेजों के गायब होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया है। अदालत ने ACB को 28 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई में FIR से संबंधित सीलबंद रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजेश शंकर की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान ACB के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने अदालत को बताया कि कैबिनेट सेक्रेटरी…
खूंटी : जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चाईबासा से रांची आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, और हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चाईबासा से रांची की ओर जा रही थी। जब बस मुरहू थाना क्षेत्र के तहत स्थित मुरहू पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तो…