Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों का असर अब झारखंड के बाजार पर पड़ने की आशंका के बीच जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने केंद्र और राज्य सरकार को तत्काल हस्तक्षेप की सलाह दी है। सरयू राय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को ट्वीट कर कहा है कि चीनी और प्याज के बाजार में कार्टेल तथा जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाए और चीनी को पुराने रेट पर बाजार में उपलब्ध कराया जाए। कीमतों में मौजूदा तेजी का बोझ अंततः झारखंड…
जमशेदपुर। पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार को सफल बनाने के लिए व्यवस्था से जुड़े लोग प्रतिदिन बैठक कर रहे हैं। यह सेमिनार मूलतः झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आय़ोजित किया जा रहा है। रविवार को विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में 27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में आयोजित होने वाली प्रधानाध्यापकों की बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से होनी है। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों का सुझाव लिया…
जमशेदपुर । अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश साह के मार्गदर्शन एवं महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू कुमारी के नेतृत्व में बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में षष्ठम सावन प्राकृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ादेव की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम, कराओके गायन, नृत्य, चित्रकला, लैंप बॉक्स एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साकची महिला थाना प्रभारी श्रीमती रीता पाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेविका श्रीमती रीता पात्रा उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं की जज के रूप…
पलामू। पलामू पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सफाया” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कार्बाइन, मैगजीन, सात जिंदा गोलियां और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पांकी थाना क्षेत्र…
जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास रविवार को सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और हादसे…
सिमडेगा। सिमडेगा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने और प्रसव से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के आंगन में दफन किए गए मृत शिशु को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को सदर अस्पताल, सिमडेगा में पीड़िता की मां ने पुलिस के समक्ष फर्दबयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के गर्भवती होने की जानकारी करीब 10 दिन पहले मिली थी। पूछताछ में एक नाबालिग लड़के द्वारा गर्भधारण के संबंध में जानकारी दिए जाने की बात…
जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप और दो मरीजों की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद अस्पताल के आठ डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।जानकारी के अनुसार, शोकॉज की कार्रवाई में सर्जरी विभाग के छह और शिशु रोग विभाग के दो डॉक्टर शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित डॉक्टरों से मरीजों के इलाज के दौरान हुई घटनाओं और सामने आए आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों…
रांची। राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत धनबाद, जामताड़ा तथा पाकुड़ में मतदाताओं द्वारा सौंपे गए गणना प्रपत्र तथा दस्तावेज में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं। दस्तावेज की जांच में पता चला है कि दो भाइयों या बहनों की जन्मतिथि में नौ माह से भी कम कम का अंतर है, जबकि यह संभव नहीं है। कई मतदाताओं ने माता-पिता की जगह अपने रिश्तेदारों के नाम से भी मैपिंग करा ली है। विदेशी नागरिकों द्वारा भी गलत ढंग से मैपिंग कराने के प्रयास की बात सामने आई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार…
राँची। कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सर्विस सेंटर परिसर से धुआँ उठता देख लोगों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना है…
जमशेदपुर। पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राउरकेला- टाटानगर- किऊल- मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच सीधी नई रेल सेवा शुरू करने तथा ट्रेन संख्या 28181/ 28182 के मार्ग विस्तार/परिवर्तन की मांग की है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में टाटानगर- सहरसा रेल सेवा समिति, आदित्यपुर, सरायकेला- खरसावां द्वारा प्रस्तुत जनहितकारी मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के लाखों श्रमिक, विद्यार्थी, व्यापारी एवं नौकरीपेशा लोग रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और व्यवसाय सहित विभिन्न कारणों से टाटानगर, राउरकेला, चक्रधरपुर तथा झारखंड-ओडिशा के अन्य औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित आवागमन करते…