Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। जमशेदपुर सदर अस्पताल में नाबालिग के प्रसव के बाद हंगामा मच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। आरोप है कि नाबालिग को उसकी पहचान छिपाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जानकारी के अनुसार, नाबालिग को प्रसव के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। प्रसव के बाद मामले की जानकारी सामने आने पर अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच हंगामा शुरू हो गया। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित लोगों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता…
लोकतंत्र सवेरा : मधेपुरा/चौसा : श्रावणी मेला के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर आस्था की डगर पर बढ़ रहे कांवरियों की सेवा के लिए रुद्र बोल बम सेवा समिति की ओर से बिहार के चौसा (मधेपुरा) में विशाल सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में बाबा के भक्तों के लिए रहने, भोजन, विश्राम से लेकर बेहतर उपचार तक की समुचित व्यवस्था की गई है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन की आस में हजारों किलोमीटर की कठिन यात्रा पर निकले कांवरियों के लिए यह सेवा शिविर राहत और अपनत्व का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों कांवड़िये और…
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर पूजा-अर्चना करने पहुंची महिला के गले से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पीड़िता ने भीड़ का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से चेन चोरी किए जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, सोनारी निवासी रीना चौधरी सोमवार दोपहर करीब पौने 12 बजे अपनी सहेली के साथ मंदिर पहुंची थीं। पहले उन्होंने खाटू श्याम मंदिर में पूजा की और इसके बाद…
जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) “डिमिस्टिफाइंग रिसर्च पेपर राइटिंग: फ्रॉम कॉन्सेप्ट टू मैन्युस्क्रिप्ट” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। ऑनलाइन आयोजित यह कार्यक्रम 17 से 23 अगस्त 2026 तक चला। इस एफडीपी का उद्देश्य शिक्षकों एवं शोधार्थियों में शोध और अकादमिक लेखन से संबंधित कौशल को विकसित करना तथा गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र तैयार करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान शोध विचार विकसित करने साथ ही शोध पत्र तैयार करने और उसे प्रकाशन के योग्य बनाने तक की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा…
जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 59 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक प्लान-बी के तहत लिट्टी चौक में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान में गश्ती पार्टी,…
नई दिल्ली : प्रसिद्ध भोजपुरी गायक-अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े भाई साधु शरण तिवारी का नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इंजीनियरिंग से जुड़े रहे थे साधु शरण तिवारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, साधु शरण तिवारी जी ने आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके पश्चात, उन्होंने ओएनजीसी (ONGC) जैसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में महाप्रबंधक…
जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गोल्डन ज्वेलरी नामक बंद दुकान का शटर तोड़कर करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के गहने और वेट मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे अज्ञात अपराधियों ने लाल बिल्डिंग स्थित बंद ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की कांदरबेड़ा इलाके में गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर…
चतरा। जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुशी इंफ्रा के कार्यालय को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वहां तैनात सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल गार्ड को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे राहुल दुबे गिरोह का नाम सामने आया है। गिरोह द्वारा कथित तौर पर घटना की…
पश्चिम सिंहभूम । चक्रधरपुर रेल डिवीजन के डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गुवा के कल्याण नगर निवासी 32 वर्षीय मजदूर समीर खान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैरेज एंड वैगन विभाग के सीक लाइन क्षेत्र में करीब 80 से 100 फीट ऊंचे स्ट्रक्चर की ब्लू शीट बदलने के दौरान वह नीचे गिर गया। घटना के बाद साथी मजदूरों और परिजनों में आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय मौसम खराब था और बारिश भी हो रही थी। इसके बावजूद मजदूरों से इतनी ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था।…