Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर । अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी, आभूषण, हीरे-जवाहरात, कीमती पत्थरों और राशि की कथित चोरी के मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने गंभीर चिंता जताई है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित पत्र पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया। पत्र में कहा गया है कि भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा के कारण देशभर से भक्त मंदिर में…
चतरा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2.05 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अफीम लेकर पंजाब जाने की फिराक में था। पुलिस को 26 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि चतरा-गया मुख्य मार्ग से एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर पंजाब जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चतरा सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन…
पलामू। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़े ठिकानों को चिन्हित कर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं अन्य सामान बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम ने पूरे नेटवर्क की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अवैध…
आदित्यपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेल, युवा नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युतवरण महतो तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता (आर्चरी) पूर्णिमा महतो विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान देशभर के 1600 से अधिक स्थानों पर मौजूद 8 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम से देश के विभिन्न मुख्यमंत्री, सांसद एवं मंत्री…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बृहस्पतिवार से कर्मचारियों को बेहतर स्वादयुक्त चाय मिलना शुरू हो गया। कर्मचारियों के अनुरोध पर अब पाउडर दूध के बजाय फ्रेश दूध से बना चाय बी शिफ्ट में टी टाइम के समय से परोसा जाने लगा है। इस पहल से कर्मचारियों में खुशी है। कैंटीन में बृहस्पतिवार को विधिवत इसका शुभारंभ कंपनी के एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत कैंटीन के वरीय पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। सबों ने कैंटीन में दूध के रख रखाव समेत…
लोकतंत्र सवेरा : आम लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार की सख्ती और बाजार में आपूर्ति बढ़ने के बाद चीनी और प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सप्ताह भर पहले चीनी का एक्स-मिल भाव करीब 68 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, जो अब घटकर करीब 53-55 रुपये प्रति किलो रह गया है। महाराष्ट्र में चीनी का भाव 51-52 रुपये और कोलकाता में थोक भाव करीब 53 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हालांकि, कीमतों में आई इस गिरावट का पूरा फायदा अभी खुदरा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है। चीनी की कीमतों…
सिमडेगा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित तौर पर जबरन यौन संबंध बनाने, गर्भपात कराने और मारपीट करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने प्राथमिकी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 10 अगस्त 2026 को सिमडेगा महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में घोंचोटोली, दीपनगर निवासी आदर्श डुंगडुंग पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, गर्भपात कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर महिला…
जमशेदपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बुधवार, 27 अगस्त 2026 को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के कार्यालय कक्ष में छात्राओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की। इस दौरान छात्राओं ने समाज में सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर पुलिस और छात्राओं के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को…
रांची। झारखंड के थानों में CCTV कैमरे लगाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने थानों में CCTV की व्यवस्था को लेकर सरकार से गंभीरता के साथ काम करने और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर जवाब देने को कहा। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि थानों में CCTV कैमरों की मौजूदगी पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद यदि निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरती जा रही है, तो यह…
नेपाल : नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच भारत और नेपाल के रिश्तों की मानवीय तस्वीर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत कर बाढ़ में हुई भारी जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। पीएम मोदी के सहयोग और संवेदना भरे संदेश पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत का आभार जताया। नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत द्वारा दिखाई गई एकजुटता, संवेदना और…