Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : लौहनगरी के होनहार धावक दीपक कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का मान बढ़ाया है। बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित ‘टी.सी.एस. वर्ल्ड 10K मैराथन’ को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने ‘प्रोकेम स्लैम फिनिशर’ (Procam Slam Finisher) बनने का गौरव हासिल किया है। शानदार प्रदर्शन और रैंकिंग बेंगलुरु में आयोजित इस दौड़ में दीपक कुमार ने 10 किलोमीटर की दूरी को मात्र 59 मिनट 11 सेकंड में पूरा किया। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि: ओवरऑल रैंकिंग: कुल 15,850 धावकों में वे 5,447वें स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग: 12,970 प्रतिभागियों में उन्होंने 5,150वीं रैंक हासिल की। एज कैटेगरी: अपने…

Read More

रांची : आठ सितंबर 2021 को आजसू पार्टी द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव किया गया था। इस मामले में अदालत द्वारा आये एक फैसले के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सात मार्च 2022 को एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले आजसू पार्टी के छह नेताओं में से एक गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो को राहत मिल गई है, जबकि पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो समेत पांच अन्य नेताओं के खिलाफ आरोप बरकरार रखे गए हैं।अदालत के इस फैसले के बाद इस पूरे प्रकरण की जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने…

Read More

जगद्दल (उत्तर 24 परगना) : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा से पहले रविवार की रात को भीषण हिंसा भड़क गई। जगद्दल थाना क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक टकराव ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। झंडे और पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर लगाए गए राजनीतिक झंडों और पोस्टरों को फाड़ने से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने जानबूझकर उनके प्रचार…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर पहल के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के पाँच मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को सहयोग देकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड स्थित विनापानी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया गया। चयनित छात्रों में स्मृति (कक्षा 5) ग्राम गोपालपुर, ओम (कक्षा 6) ग्राम…

Read More

कोलंबिया : दक्षिण-पश्चिम इलाके में शनिवार को एक बस में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए. काउका प्रांत के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमैन के अनुसार, ये धमाका तब हुआ, जब बस काहिबियो नगरपालिका के पास पैनअमेरिकन हाईवे से गुजर रही थी. कोलंबियाई सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने इसे एक ‘आतंकवादी हमला’ बताते हुए पूर्व फार्क (FARC) विद्रोहियों के विद्रोही गुट ‘हाइमे मार्टिनेज’ (Jaime Martinez) को जिम्मेदार ठहराया है. ये हमला पिछले दो दिनों में क्षेत्र में हुई 26 आपराधिक घटनाओं की कड़ी का हिस्सा है. राष्ट्रपति…

Read More

तेलंगाना : यादद्री भुवनगिरी ज़िले में स्थित अलेर रेलवे स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस में आग लग गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना ट्रेन के S5 कोच में हुई, जहां अचानक धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही अलेर स्टेशन के नज़दीक पहुंची, यात्रियों ने कोच के अंदर धुआं देखा. स्थिति को भांपते हुए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग तत्काल कोच से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. बताया जा रहा है कि ट्रेन को तुरंत रोका गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर…

Read More

हजारीबाग : जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार से जुड़े छह लोगों की मौत हो गई। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में लाइनमैन शिव कुमार भुइयां अपनी कार से परिवार के साथ गयाजी के आमस में एक पारिवारिक शादी समारोह में जा रहे थे। धनबाद के नंबर प्लेट वाली कार जब चौपारण की दनुआ घाटी के जोड़राही पुल के समीप पहुंची, तब अचानक आगे चल रहे एक ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार सवार कुछ समझ पाते, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार…

Read More

नई दिल्ली : वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. होटल में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी भी मौजूद थे. फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत ट्रंप को मेज के नीचे छुपाया और किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाल लिया. दरअसल हिल्टन होटल में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ होने वाला था. इस दौरान होटल में 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे. होटल से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है. इस घटना…

Read More

नई दिल्ली : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में शनिवार रात लगभग पौने नौ बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में अचानक फायरिंग की घटना हुई। गोलियों की आवाज सुनते ही राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मोर्चा संभाला और उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। इस घटना के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने मीडिया से बात और घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने खुलासा किया कि हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला है और उसके पास से कई खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध का नाम…

Read More

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज औफ एजुकेशन में “रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमिटी” के तत्वाधान में चल रहे पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम (एफडीपी ) का समापन 25 अप्रैल 2026 को हुआ ।  एफडीपी का मुख्य विषय “सिस्टमेटिक वे ऑफ़ रिसर्च पेपर राइटिंग” था, जिसके अन्तर्गत प्रथम सत्र में “लिटरेचर रिव्यु : बियॉन्ड कॉपी-पेस्ट” द्वितीय सत्र में” यूजिंग ICT , टुलस इन रिसर्ज पेपर” तृतीय सत्र में “रिसर्च एथिक्स एंड प्लेगरिज्म इन हायर एजुकेशन”, चतुर्थ सत्र “एपीए/डाटा एनालिसिस” तथा पाँचवें तथा अंतिम सत्र में “पब्लिशिंग विथाउट फियर : नेवीगेशन जर्नल एंड पीयर रिव्यु” के बारे में विस्तार से रिसोर्स पर्सन…

Read More