Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची। JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 और CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं धांधली के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को नोटिस जारी किया है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 19 अप्रैल को आयोजित JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के…
रांची/ लोकतंत्र सवेरा : ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत 28 और 30 अगस्त को अवकाश के दिन भी विद्यालय संचालित करने के शिक्षा विभाग के निर्देश को लेकर शिक्षकों में नाराजगी का आलम है.खासकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन विद्यालय खोलने के निर्णय पर शिक्षक संगठनों ने सवाल उठाए हैं।शिक्षकों का कहना है कि राष्ट्रीय खेल दिवस और खेल गतिविधियों का महत्व अपनी जगह है, लेकिन रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व के दिन बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय बुलाने के निर्णय पर विभाग को पुनर्विचार करना चाहिए।विद्यार्थियों को खेल से जोड़ना और फिटनेस के प्रति जागरूक करना जरूरी…
तमिलनाडु : मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को घोषणा की कि जनवरी में आने वाले पोंगल त्योहार से शुरू होने वाली नई अन्नपूर्णी सुपर 6 योजना के तहत घर की महिला मुखियाओं को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलिंडर दिए जाएंगे। इस बड़े कल्याणकारी कार्यक्रम पर सालाना लगभग 4,000 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इससे राज्य भर के 1.30 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवारों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए फायदा मिलेगा।
रांची : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों के ऊपर लो-प्रेशर एरिया बनने से झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने 24 से 27 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गर्जन और वज्रपात की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 अगस्त को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले छह…
जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस टीम स्टेशन परिसर में नियमित जांच और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता…
देवघर । सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कांवरिया देवघर पहुंचे हैं। मंदिर परिसर से लेकर रूटलाइन तक हर तरफ श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। अंतिम सोमवारी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू जलार्पण व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन की…
जमशेदपुर। उलिडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित जगदंबा होटल के समीप शर्मा लाइन इलाके में रविवार सुबह चेन छिनतई की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने पूजा करने जा रही एक महिला के गले से करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 9:10 से 9:25 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी छोटी बहू पूजा शर्मा के साथ शर्मा लाइन में पूजा करने जा रही…
जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर चार बड़े हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। टाटा लाइन निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद अब विजय नगर निवासी ब्रिज बिहारी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं अब सामान्य घटना नहीं, बल्कि गंभीर चिंता का विषय बन…
जमशेदपुर। चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों का असर अब झारखंड के बाजार पर पड़ने की आशंका के बीच जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने केंद्र और राज्य सरकार को तत्काल हस्तक्षेप की सलाह दी है। सरयू राय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को ट्वीट कर कहा है कि चीनी और प्याज के बाजार में कार्टेल तथा जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाए और चीनी को पुराने रेट पर बाजार में उपलब्ध कराया जाए। कीमतों में मौजूदा तेजी का बोझ अंततः झारखंड…
जमशेदपुर। पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार को सफल बनाने के लिए व्यवस्था से जुड़े लोग प्रतिदिन बैठक कर रहे हैं। यह सेमिनार मूलतः झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आय़ोजित किया जा रहा है। रविवार को विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में 27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में आयोजित होने वाली प्रधानाध्यापकों की बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से होनी है। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों का सुझाव लिया…