Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले में जांच तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही SIT (विशेष जांच टीम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी अब गिरफ्तार अभ्यर्थियों से पूछताछ कर कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता से जुड़े कनेक्शन और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि मामले की जांच आगे बढ़ने पर इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। SIT द्वारा गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों की भूमिका…
जमशेदपुर :रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF और रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में स्टील एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को स्टील एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा के लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई थी। इस संबंध में पीड़िता ने…
मुरी/सिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सहज राजयोग सेवा केंद्र, सिल्ली में रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रद्धा, उमंग और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा की स्मृति के साथ हुआ। इस अवसर पर सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके मीना बहन ने उपस्थित भाई-बहनों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल, शांत एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की। इसके साथ ही सभी को ईश्वरीय प्रसाद एवं सौगात भी वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके मीना बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा…
जमशेदपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर EYA Foundation के संस्थापक दीपक मिश्रा ने बलदेव बस्ती में फाउंडेशन द्वारा संचालित “खुशियों की पाठशाला” की बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास, स्नेह और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चियों ने दीपक मिश्रा को राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और भी भावपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम केवल रक्षाबंधन मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक भावनात्मक वादा और सामाजिक संकल्प भी बना। इस मौके पर EYA Foundation के संस्थापक दीपक मिश्रा ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन…
जमशेदपुर । मानगो पुल के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चिंता जताई है। सरयू राय ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय तथा टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व जुस्को) के महाप्रबंधक आर.के. सिंह को गड्ढे की तस्वीर भेजकर इसे तत्काल भरवाने और पुल-पथ की मरम्मत कराने का आग्रह किया है। सरयू राय के आग्रह पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि पुल की देखभाल का जिम्मा जुस्को/टीएसयूआईएसएल के पास है। उन्होंने श्री राय को आश्वस्त किया कि यदि वहां से काम नहीं कराया जाता है तो…
6 सितंबर के सेमिनार को लेकर सरयू राय ने की दो बैठकें , – शिक्षकों से अन्य सरकारी कार्य करवाना दस्तूर न बन जाए – शिक्षा विभाग को मिलने वाले धन का फलाफल क्या है? – नई शिक्षा नीति-2020 का लाभ कॉलेजों को मिल रहा है या नहीं? – नीतियां जमीन पर उतर रही हैं या हवा में ही सारी बातें हो रही हैं? – हर शिक्षण संस्थान से सबसे योग्य शिक्षक के नाम की अनुशंसा, सेमिनार में होगा सम्मान जमशेदपुर। 6 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर…
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विभिन्न पौधों के बीज, फूलों और पत्तियों से निर्मित “प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता” आयोजित किया जिसमें विक्की कुमार को प्रथम, कोमल कुमारी को द्वितीय, नायरा कुमारी को तृतीय तथा अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यार्थियों को पौधों के बीज तथा प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से राखी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 52 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 22 विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का चयन हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों…
रांची। झारखंड में H1N1 वायरस ने दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक 24 लोगों में स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संभावित संक्रमित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पतालों को भी संदिग्ध मामलों को लेकर सतर्क रहने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखने को कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, H1N1 संक्रमण में बुखार, खांसी, गले में खराश,…
नई दिल्ली। देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) ने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। योजना के तहत अब तक देशभर में 59.09 करोड़ जन-धन खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में कुल 3.17 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना का उद्देश्य बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना था। योजना के माध्यम से लोगों को बैंक खाता, रुपे डेबिट कार्ड, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) सहित विभिन्न वित्तीय सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई गई। सरकार के अनुसार, जन-धन खातों के विस्तार से…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े कथित नियुक्ति घोटाले की जांच अब कोचिंग संस्थानों तक पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची और हजारीबाग में कुछ कोचिंग संस्थानों एवं उनसे जुड़े परिसरों पर कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संभावित कनेक्शन की जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या किसी कोचिंग संस्थान या उससे जुड़े व्यक्तियों की परीक्षा अथवा साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को कथित तौर पर अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाने में कोई भूमिका थी। CBI…