Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
धनबाद : झारखंड में गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS) के तहत सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर और दुर्गम इलाकों में सड़क मार्ग से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने वाले गंभीर मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के नगर विमानन प्रभाग की ओर से संकल्प जारी किया गया है। राज्य के…
नई दिल्ली : भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर गंभीर चिंता जताई है। कैम्ब्रिज में आयोजित आर्थिक अपराध पर 43वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हेर-फेर किए गए हर 100 रुपये में से अधिकारी और कानून लागू करने वाली एजेंसियां केवल 1 रुपये की संपत्ति ही वसूल कर पाती हैं। CJI सूर्यकांत के मुताबिक, इसकी प्रमुख वजह आर्थिक अपराध करने वालों की लगातार बदलती रणनीति और भगोड़ों को वापस लाने में वैश्विक सहयोग की कमी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में एक साल में होने वाली मनी…
दमनकारी नीतियों और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन जमशेदपुर। आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का पुतला दहन करने की घोषणा की है। कार्यक्रम की अनुमति को लेकर आजसू पार्टी की ओर से सोमवार को उपायुक्त की गैर मौजूदगी में उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी गई। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सहिस ने कहा कि राज्य की सत्ता लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर…
जमशेदपुर । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जमशेदपुर में एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। शहर की प्रमुख नदियों खरकाई और स्वर्णरेखा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नदी तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी कर झारखंड की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हेमंत सोरेन ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की…
जमशेदपुर : जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाटशिला थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। दोनों आरोपी घाटशिला थाना क्षेत्र में कथित रूप से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज…
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सेना के बख्तरबंद वाहनों पर हमला, 13 जवान मारे गए, बीएलए ने ली जिम्मेदारी
नई दिल्ली : पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हमले के दौरान सेना के 13 जवानों की जान चली गई। बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आधिकारिक चैनल हुकल ने एक मिनट 38 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान की सेना की बख्तरबंद गाड़ियों को निशाना बनाया गया है। हमले की जिम्मेदारी बीएलए ने ली है। हुकल मीडिया के हवाले से प्रसारित द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार , बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी के कमांडरों ने मस्तुंग के खड़कोचा इलाके में पाक सेना के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट में एक बख्तरबंद गाड़ी को तबाह कर दिया, जबकि…
जमशेदपुर : मानगो और उसके आसपास रहने वाले लोगों को वर्षों से परेशान कर रहे भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्वर्णरेखा नदी पर तैयार हो रहे पुल सहित मानगो फ्लाईओवर का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। योजना के अनुसार, फ्लाईओवर के एक हिस्से को दुर्गापूजा से पहले अक्टूबर में वाहनों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, पहले इस हिस्से को सितंबर में शुरू करने की योजना थी। भारी बारिश, बाढ़ और कुछ प्रशासनिक एवं तकनीकी रुकावटों के कारण काम की समय-सीमा आगे बढ़ानी पड़ी। गांधी घाट से डिमना…
जमशेदपुर : झारखंड तुरहा समाज, जमशेदपुर के तत्वावधान में पंचवटी नगर, सोनारी स्थित शनिचरा बाबा पूजा स्थल पर शनिचरा बाबा की पूजा-अर्चना विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पूजा स्थल पर पहुंचकर शनिचरा बाबा की आराधना की और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की. पूजा के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी आस्था प्रकट की। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर…
दिल्ली / लोकतंत्र सवेरा : नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर से जुड़ी एक प्राकृतिक घटना के बाद आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। 26 अगस्त को शुरू हुआ पानी और मलबे का तेज बहाव अलग-अलग नदियों के रास्ते करीब 100 किलोमीटर तक आगे बढ़ा। इस आपदा में कई बस्तियां प्रभावित हुईं, जलविद्युत परियोजनाएं ठप हो गईं और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों तक भी देखने को मिला। ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में दर्ज हुई हलचल नेपाल के स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 8:37…