Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
मुरी-सिल्ली : लुपुंग टोला निवासी विशाल साव उर्फ बंटी का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता का नाम किशोर साव बताया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आसपास के लोग भी घटना से गमगीन हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच के साथ पुलिस आसपास…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा अपनी मांगें और अपेक्षाएं उनके समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विषयों की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक पहल की जाएगी। मुलाकात के दौरान यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता…
कोलकाता : कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में बंद कुख्यात आतंकी अफताब अंसारी के पास से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. जेल अधिकारियों ने अचानक हुई छापेमारी के दौरान उसकी सेल से तीन स्मार्टफोन, एक आईफोन, Wi-Fi डिवाइस, पेन ड्राइव और करीब 31 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. इतनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने प्रेसिडेंसी जेल में अचानक तलाशी अभियान चलाया था. इसी दौरान अफताब अंसारी के ठिकाने से ये सामान बरामद हुआ. जेल…
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में सेफ्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गोपाल गांव की है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक सेफ्टिक टैंक का निर्माण कराया गया था। शनिवार को मजदूर टैंक के अंदर लगी सटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर अचानक टैंक के…
रांची/नामकुम : NH-33 पर सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूर NH-33 पर सड़क निर्माण कार्य में जुटे थे,…
चरही-बेस स्टेशन के बीच हुआ हादसा, यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना; 41 मिनट की देरी से पहुंची ट्रेन हजारीबाग। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को हजारीबाग जिले में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। चरही-बेस रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई, जिससे ट्रेन की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंच गई। ट्रेन…
धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) को आने वाले वर्षों में पूरी तरह नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कायाकल्प पर कुल 964.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें डीएमएफटी फंड से 770 करोड़ रुपए के अलावा झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 194.74 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से इस संबंध में महालेखाकार को स्वीकृति पत्र जारी किया गया है। योजना का लक्ष्य वर्ष 2029-30 तक प्रोजेक्ट को पूरा करना है।…
जमशेदपुर : आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और पुलिसिंग को और आसान बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू करने जा रही है। जल्द ही जिला स्तर पर एक आधिकारिक WhatsApp नंबर जारी किया जाएगा। इसके बाद जिले का कोई भी नागरिक घर बैठे WhatsApp के जरिए अपनी शिकायत या समस्या पुलिस तक पहुंचा सकेगा। शिकायत से कार्रवाई तक होगी पूरी मॉनिटरिंग जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब के अनुसार, WhatsApp पर आने वाली शिकायतों और संदेशों की निगरानी के लिए नोडल अफसरों की तैनाती की जाएगी। नोडल अफसर शिकायतों को संबंधित थाना क्षेत्र…
लोहरदगा : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोली गांव के समीप बाईपास सड़क के लिए बन रहे पुल के निर्माण स्थल पर हथियारबंद दो अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की. जिसमें एक गोली निर्माण स्थल पर तैनात गार्ड भूषण की बांह में जा लगी, जबकि एजेंसी के कर्मचारी राजकुमार यादव पर अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की. लेकिन वह बाल-बाल बच गया. घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े एक हाइवा में भी आग लगा दी है ! बाईपास सड़क…
रांची : झारखंड में विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। राज्य की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का टेंडर पश्चिम बंगाल की कंपनी रामचंद्र पाल को मिला है। काम का आवंटन भी कर दिया गया है और सर्वे का काम शुरू हो गया है। इसमें स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) की टीम भी लगी हुई है। खूबसूरत होगी सड़क, मिलेंगी कई सुविधाएं यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि सुविधाओं से भरपूर स्मार्ट रोड होगी। सड़क के किनारे लोगों के बैठने…