Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली: एयरटेल के 2 मैनेजर को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों इंडोनेशिया और चीन के साइबर क्रिमिनल्स को वर्चुअल फोन नंबर उपलब्ध कराते थे। इनका नाम नीरज वालिया और हेमंत शर्मा है। ये गिरफ्तारियां साइबर फ्रॉड की एक विक्टिम की शिकायत के बाद हुईं। एयरटेल के अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि दोनों एम्प्लॉयी को सस्पेंड कर दिया गया है। साइबर फ्रॉड के इस मामले की जांच पिछले हफ्ते तब शुरू हुई जब एक महिला ने दावा किया कि उन्होंने वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देने वाले स्कैमर्स के कारण 10 हजार रुपये गंवा दिए। टाइम्स ऑफ…
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विशाल पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन बिष्टूपुर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय से निकल कर बिष्टूपुर बाजार क्षेत्र में तीन किलोमीटर भ्रमण किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारा लगाते हुए कहा कि महात्मा गाँधी का ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, जय संविधान, जय भीम जय भीम, सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे, जय…
कन्नौज: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया. मलबे से छह मजदूरों को निकाला गया है. वहीं कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. टीम ने मलबे में दबे 6 लोगों को निकाला है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है.…
DHANBAD : झारखंड के धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह में हिलटॉप आउटसोर्सिंग की चारदीवारी निर्माण को लेकर 9 जनवरी को हुई हिंसक झड़प में मधुबन थाना प्रभारी और धर्माबांध ओपी प्रभारी पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में मधुबन थाना प्रभारी पिकू प्रसाद और धर्माबांध ओपी प्रभारी कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया है। जानिए हिंसक झड़प का पूरा मामला क्या है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शेख तौहीद उर्फ डब्लू और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कारू यादव के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें बाबूडीह के…
IRCTC Down: ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली IRCTC की वेबसाइट एक बार फिर डाउन हो गई है. इससे तत्काल टिकट बुक कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि IRCTC की वेबसाइट सिर्फ टिकट बुकिंग नहीं बल्कि टिकट स्टेटस और PNR जैसी चीजें देखने के काम भी आती है. ऐसे में तमाम लोगों को वेबसाइट और ऐप डाउन होने से परेशानी हो रही है।
झारखंड : झारखंड हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उस पर 24 जनवरी को सुनवाई होगी। दरअसल, झारखंड हाई कोर्ट ने सन् 2018 के एक मामले में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ यह आदेश दिया था। 2018 में स्वास्थ्य मंत्री पर दुष्कर्म की शिकार एक बच्ची की तस्वीर वायरल किये जाने के मामले पर दुमका सिविल कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था, जिस पर जामताड़ा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी। दुमका के एमपी-एमएलए अदालत में इस पर सुनवाई भी चल रही…
मुंगेली। सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में साइलो के गिरने से राखड़ में दबे एक इंजीनियर के अलावा दो मजदूरों के शवों को सुबह तक ढूंढकर निकाला गया. लगातार 40 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने अंजाम दिया. साइलो के नीचे दबे मिले शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा दो मजदूर – जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई है. तीनों…
HMVP : गुजरात में एचएमपीवी का मिला तीसरा केस… साबरकांठा जिले में 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव….
गुजरात : गुजरात के साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के एक गांव का 07 वर्षीय बालक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) पॉजिटिव आया है। बालक में वायरस के लक्षण को देखते हुए उसे प्रांतिज के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां संदिग्ध केस को देख कर अहमदाबाद और गांधीनगर के स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल लेकर जांच की गयी थी. सैम्पल पॉजिटव आने की जानकारी मिली है. फिलहाल, बालक प्रांतिज के बेबीकेयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है. गुजरात में एचएमपीवी के अब तक 03 केस आ चुके हैं। इनमें दो बच्चे हैं, जबकि एक वृद्ध व्यक्ति शामिल है। हालांकि, एक बच्चे…
जमशेदपुर : सनातन सुरक्षा दल जमशेदपुर के सिंहभूम प्रखंड से जिला प्रवक्ता एवं सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। यह हम सभी सनातनियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और खुशी का दिन है. और इस मेरा जिला प्रशासन और उपयुक्त महोदय से निवेदन है कि इस दिन सभी मिट दुकानें बंद किया जाए. पियूष ठाकुर ने जिला प्रशासन और उपयुक्त महोदय से निवेदन किया कि. हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात रहे और सनातनी हिंदू भाई बहनों…
झारखंड : गैंगस्टर अमन साहू एक बार फिर चर्चा में है. इसकी वजह उसके खासमखास माने जानेवाला मयंक सिंह है. दरअसल, मयंक सिंह के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर धमकी भरे शब्दों के साथ एक पोस्ट शेयर करने का एक मामला सामने आया है. इस पोस्ट में सात जनवरी की तारीख दी गई है. साथ ही, पलामू में NH-39 के फोरलेन निर्माण स्थल पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई है. वैसे, इस पोस्ट की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डिमांड पूरा नहीं करने पर विकेट गिराने की धमकी घटना की बात करें तो बीते…