Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआइ में 45वें मैक्सी फेयर का आयोजन आगामी 18 और 19 जनवरी को होगा. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ (मैक्सी) की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 15,000 लोग शामिल होंगे. इस दौरान शहर के बच्चों की रचनात्मक दक्षता के लिए आर्ट अटैक, शहर की ब्यूटी और ब्रेन की परख करते हुए मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, डांस मेनिया के जरिए नृत्यकला, खाना-पकाना के साथ दिल जीतने के लिए मास्टर शेफ, बच्चों के लिए फैशन और डांस शो के अलावा और भी बहुत कुछ आयोजन होंगे. कुछ प्रतियोगिताएं सभी आयुवर्ग के लिए होंगी. वहीं…
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा की गई। बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति आदि आधारभूत सुविधा की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की गई । कारागार की क्षमता वृद्धि को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया तथा कारा के आसपास अवस्थित रैयती जमीन के अधिग्रहण हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया । रेलवे स्टेशन कोर्ट का प्रस्ताव तैयार करने का…
जमशेदपुर : राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पशुओं का स्वास्थ्य जांच और पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था। इस अभियान में कुल 621 पशुपालकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। शिविर के दौरान 7,645 पशुओं का स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया। पशुपालकों को शिविर में निशुल्क चिकित्सा सेवाएं, दवाइयां और पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
जमशेदपुर : अनमुंडल पदाधिकारी, धालभूम के आदेशानुसार कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र जमशेदपुर, वार्ड नं- 2, खाता नं- 1217, प्लॉट नं- 55/2797, सरकारी भूमि में अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई की गई । बी.पी.एल.ई/जे.पी.एल.ई वाद में संबंधित भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरूद्ध वाद में पारित आदेश के आलोक में अतिक्रमणकारी को सात दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। उक्त का अनुपालन नहीं किए जाने पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकरी, सशस्त्र बल, लाठी बल एवं महिला बल की उपस्थिति में सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण कार्य को जमींदोज करते हुए अतिक्रमण हटाया गया । अंचल…
जमशेदपुर : भाजपा नेता देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अपने समर्थकों के साथ रांची पहुंचकर किया भव्य स्वागत। देखें कुछ तस्वीरें….
रांची : गणतंत्र दिवस के पहले प्रदेश की राजधानी रांची से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएस झारखंड और स्पेशल सेल दिल्ली ने कांड संख्या 301/24 में आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा है। संदिग्ध आतंकी का नाम शाहबाज अंसारी बताया जा रहा है जिसे चान्हो के चितरी गांव से गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से शाहवाज अंसारी को गिरफ्तार किया है उसे आज रांची की अदालत में पेश किया जाएगा. इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली…
जमशेदपुर : जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर से पुलिस इंस्पेक्टर बने अधिकारियों को एसएसपी किशोर कौशल ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने नवप्रोन्नत अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रोन्नति उनकी मेहनत और सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। एसएसपी ने उनसे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने की अपील की। जिले के 15 पुलिस निरीक्षक पदोन्नत हुए हैं, जिनमें से दो जमशेदपुर में ही तैनात रहेंगे, जबकि 13 अन्य अधिकारियों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है। कार्यक्रम…
बिहार: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के 19 ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है। खबरों के मुताबिक यह छापामारी पटना हाजीपुर कोलकाता और वाराणसी में चल रही है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए के कथित रूप से अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोपी के मामले में उन पर कार्रवाई जारी है। वैशाली कोऑपरेटिव बैंक से लोन के मामले को लेकर ED की छापेमारी हो रही है। ED की छापेमारी पटना वैशाली, उजियारपुर, हाजीपुर, कोलकाता, दिल्ली में एक साथ 19 जगहों पर…
रामगढ़ : रामगढ़ के चुट्टूपालु घाटी में सड़क हादसा हुआ है। गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एनएच 33 का घाटी इलाका जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा रहा था। घटना की सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फिर हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाने का प्रयास कर रही है। अच्छी बात यह है कि एलपीजी गैस टैंकर से कोई गैस लीक नहीं हुई और किसी तरह का कोई हताहत भी नहीं हुआ…
उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर जिले की खतौली में फर्जी ओयो होटल में छापेमारी की गई है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी को क्षेत्र के शाहबाजपुर तिगाही गांव में स्थित एक फर्जी ओयो होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी, जिस पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पुलिस फोर्स के साथ होटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल से पांच लड़की और चार लड़कों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, यह होटल सराय एक्ट के तहत पंजीकरण था जिसे ओयो होटल की तरह संचालित…