Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
मुरी : सरकार से वार्ता के बाद विधानसभा के समक्ष दो दिन से चली आ रही झारखंड आन्दोलनकारियों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।आन्दोलन के संस्थापक पुष्कर महतो,जिला अध्यक्ष सुबोध लकड़ा, रतन महतो, रोजलिन तिरक्री, लक्षमी महतो के नेतृत्व में झारखंड के आए आन्दोलनकारियों ने विधान सभा के समक्ष धरना प्रदर्शन रखा गया। जिसमें सभी आन्दोलनकारियों ने परम्परागत हथियारों एवं झंडे बैनर तले मुख्य मांग आन्दोलनकारियों का पेशन लागू करो, नौकरियों में उनके आश्रितों का आरक्षण सुनिश्चित करो का नारा लगाया। लड़ कर लिए है झारखंड, लड़ कर लेगे पेंशन, जय जय झारखंड के जोरदार नारे गूंजते रहे। धरना प्रदर्शन…
लोकतंत्र सवेरा : देश के किसान,- मजदूरों के हितों को बेच डाला मोदी सरकार – वृन्दा कारात 10 मार्च 2024 को मोदी सरकार के किसान – मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का छोटानागपुर स्तरीय 7 मार्च से 10 मार्च तक चली जन आक्रोश जत्था का समापन शहीद लक्ष्मी कान्त स्वासी प्रतिमा पर पूर्व माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद बृंदा कारात द्वारा माल्यार्पण के पश्चात विशाल रैली टांगरटोली से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुंडू नगर होते हुए धुर्वा मोड़ स्थित शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा पर…
जमशेदपुर | कोल्हान के प्रमुख सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने 47 जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करना और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भर्ती से जुड़ी मुख्य तिथियां (Schedule): आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026 दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): 24 मार्च 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया: 25 मार्च 2026 योग्यता और चयन प्रक्रिया अधिसूचना…
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारत के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और ग्रामीण विकास की दिशा में कई बड़े क्रांतिकारी फैसले लिए गए। सरकार ने कुल ₹8.80 लाख करोड़ की लागत वाली 6 प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें जल जीवन मिशन का विस्तार और नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की घोषणा शामिल है। 1. जल जीवन मिशन 2.0: अब हर घर तक पहुँचेगा ‘स्मार्ट’ पानी कैबिनेट ने जल जीवन मिशन (JJM) के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। समय सीमा: इसे दिसंबर 2024 से बढ़ाकर अब दिसंबर…
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज के लिए 14 मार्च का दिन बेहद निर्णायक होने वाला है। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 38 नई पोस्ट ग्रेजुएट (PG) सीटों को मंजूरी दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) की टीम भौतिक निरीक्षण करने पहुँच रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की होगी जांच सूत्रों के मुताबिक, 14 मार्च को होने वाले इस निरीक्षण में NMC की टीम कॉलेज के नए कैंपस, अस्पताल की ओपीडी (OPD) संख्या, बेड क्षमता और सबसे महत्वपूर्ण—फैकल्टी की उपलब्धता की बारीकी से जांच करेगी। कॉलेज प्रशासन ने…
नई दिल्ली : ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में गैस संकट की स्थिति बनने लगी है और भारत के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इसी कारण देश में इंडक्शन स्टोव (इंडक्शन कुकटॉप) की मांग अचानक तेजी से बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लोगों ने बड़ी संख्या में इंडक्शन स्टोव खरीदना शुरू कर दिया है, जिसके चलते कई प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के एक लांस नायक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ लकी (24) के रूप में हुई है, जो आगरा जिले के थाना कागारोल क्षेत्र के चीतपुर गांव का निवासी बताया गया है। एटीएस के अनुसार उन्हें हाल के दिनों में सूचना मिली थी कि आरोपी लांस नायक आईएसआई के लिए भारत से खुफिया जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। जांच में सामने आया कि उसने नौसेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सूचनाएं अपने पाकिस्तानी हैंडलर तक पहुंचाई थीं।…
BOKARO : बोकारो स्टील सिटी के पत्थरकट्टा चौक इलाके में मंगलवार रात पुराने विवाद के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करते हुए मौके पर खड़ी एक कार में आग लगा दी, जिससे कार जलकर राख हो गई। इस दौरान पुलिस के साथ आरोपियों की पहचान कराने गया स्थानीय युवक कुणाल सिंह अचानक लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जबलपुर : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर स्थित प्रिंसिपल बेंच में सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। रीवा निवासी दयाशंकर पांडे अपने अजन्मे बच्चे का भ्रूण लेकर अदालत पहुंच गए। बताया गया कि जब कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें भ्रूण मिला, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। यह घटना कोर्ट नंबर 17 की बताई जा रही है, जहां जस्टिस हिमांशु जोशी की बेंच में सुनवाई चल रही थी। दयाशंकर पांडे पहले जबलपुर की ऑटोमोबाइल कंपनी शुभ मोटर्स में अकाउंटेंट के पद पर काम करते थे। उनका आरोप है…
नई दिल्ली : आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस मामले में जारी किया गया है, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश पर भी रोक लगा दी, जिसमें मामले की जांच करने वाले CBI अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई (डिपार्टमेंटल एक्शन) करने का…