Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई.दिल्ली : मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम का उपयोग करने वाले भारतीय यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। भारत में टेलीग्राम पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध समाप्त हो गया है और ऐप एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। अब यूजर्स टेलीग्राम को डाउनलोड कर सामान्य रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा को देखते हुए सरकार ने Telegram पर अस्थायी बैन लगाया था। इस प्रतिबंध की अवधि 22 जून को समाप्त हो गई, जिसके बाद ऐप को फिर से भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध…
रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। मामले में अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से जुड़े संभावित तार सामने आने के बाद झारखंड एटीएस ने चुटिया थाना कांड संख्या 85/26 को अपने हाथ में ले लिया है। जांच की कमान संभालते ही एटीएस ने मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने घटना के समय आरएसएस कार्यालय में मौजूद…
आदित्यपुर : आदित्यपुर के पुराने पुल के पास चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान कुछ वाहन चालक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए नया रास्ता अपनाते नजर आए। हालांकि पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए उस रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी और कई वाहन चालकों को जांच के दायरे में लिया। जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर पुराने पुल के पास पुलिस द्वारा हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कुछ वाहन चालक मुख्य सड़क पर लगे चेकिंग प्वाइंट से बचने के लिए पुल के पास से निकलने वाले कच्चे रास्ते का…
रांची : कार्मिक विभाग ने संविदा कर्मियों को नियमित करने को लेकर फार्मूला तैयार कर लिया है। तय फार्मूले पर वित्त विभाग से परामर्श मांगा गया है। फार्मूला के अनुसार, कर्मियों को नियमित होने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी। इसमें प्राप्त अंकों के साथ उनके अनुभव के आधार पर वेटेज भी मिलेगा। यह वेटेज 0.15 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक होगा। इस प्रकार अब राज्य सरकार के कार्यालयों में संविदा के साथ-साथ, दैनिक वेतनभोगी, एकमुश्त पारिश्रमिक तथा आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण का रास्ता खुलता दिख रहा है। इससे सचिवालय, क्षेत्रीय कार्यालय तथा विभिन्न बोर्ड-निगमों एवं अन्य कार्यालयों…
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पतंजलि जिला समिति द्वारा स्थानीय सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस में योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बीपीएम मिडिल स्कूल, हंसराज गोयल स्कूल, सिस्टर निवेदिता इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूल, खालसा मिडिल और हाई स्कूल के हजारों विद्यार्थियों समेत शिक्षक – शिक्षिकाओं, स्थानीय निवासी और पतंजलि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी, सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया, पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार,…
मुरी : मगध परियोजना, सीसीएल लातेहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी द्वारिका गोंझू के तीन मासूम बच्चों- माही, दीपिका एवं आर्यन की शुक्रवार को हुई दर्दनाक मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो को रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने आंदोलन स्थल से हिरासत में ले लिया। ज्ञात हो कि उक्त तीनों बच्चों की मृत्यु अवैध उत्खनन से बने जलाशय में डूबने के कारण हुई थी। घटना के बाद मृतक परिवार को उचित मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ…
मुरी : मुहर्रम को लेकर सिल्ली और मुरी थाना का संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की गई है। बैठक का संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने मुहर्रम के धार्मिक जुलूस के रूट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे मुहर्रम के आखडा़ में हिन्दू भाईयों की उपस्थिति ही आपसी भाईचारा और शांति पूर्ण सौहार्द्र वातावरण का संदेश देता है। हमारे लिए गर्व की बात है कि भिखारी चौक पर धार्मिक जुलूस पहुचने से पहले प्रशासन की मौजूदगी रहती है। वही सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि सोसल मीडिया का दुरूपयोग ना हो। सौहार्द्र पूर्ण…
रांची : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक नया राजनीतिक फॉर्मूला सुझाते हुए कहा है कि वे भाजपा और कांग्रेस के समर्थन के बिना भी सरकार चला सकते हैं।एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान सरयू राय ने दावा किया कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में 41 विधायकों का समर्थन जुटाकर सरकार बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 34 विधायक, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 4 विधायक, वामदलों के 2 विधायक और जदयू…
जमशेदपुर । जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में निर्धारित मानक से अधिक एथेनॉल मिश्रण किए जाने की मिल रही शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पेट्रोल पंपों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वाहन चालकों एवं उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भारत सरकार द्वारा…
23 जून को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित ‘पद्य भूषण’ सम्मान से दिशोम गुरु को नावाजा जायेगा रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आगामी 23 जून को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित ‘पद्य भूषण’ सम्मान से नवाजा जाएगा। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यह सम्मान सौंपेंगी। पिता की तरफ से उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे ग्रहण करेंगे। यह पल सोरेन परिवार और झामुमो के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए बेहद गर्व का है।केंद्र सरकार ने इसी साल गणतंत्र…